Vodafone-idea के 4 नए प्लान्स, अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग के साथ मिलेगी Disney+ Hotstar की सुविधा
Vi (वोडाफोन-आइडिया) देश में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए पैक लेकर आया है। इस नए ऑफर के तहत, वीआई प्रीपेड यूज़र्स को डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी की मेंबरशिप मिलेगी। आपको बता दें कि कुछ ही हफ्तों में आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में यूज़र्स वैसे प्रीपेड प्लान को खरीदना पसंद करेंगे जिनके साथ Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। ऐसे में वोडाफोन-आइडिया के ये नए प्लान्स यूज़र्स को पसंद आ सकते हैं। आइए हम इन प्लान्स के बारे में बात करते हैं।

वोडाफोन-आइडिया के नए प्लान्स
आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया के अलावा भी रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी के भी कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूज़र्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। वहीं वोडाफोन-आइडिया कंपनी आमतौर पर सिर्फ Zee5 का सब्सक्रिप्शन यूज़र्स को मुहैया कराती है।
नए प्लान्स में मिलेगा Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन
हालांकि अब यूज़र्स की जरूरत को समझते हुए टेलिकॉम सेक्टर में संघर्ष करने वाले वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने बुधवार यानि आज 4 नए प्रीपेड प्लान का ऐलान किया है, जिसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट डेटा, मैसेज की सुविधाओं के साथ-साथ Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाएगा। इन पैक्स की कीमत 401 रुपए, 501 रुपए, 601 रुपए और 801 रुपए है। आइए हम वोडाफोन-आइडिया के इन चारों प्लान्स के बारे में एक-एक कर बात करते हैं।

Vi (Vodafone-Idea) का 401 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रीपेड प्लान में सबसे पहला पैक 401 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। इस प्रीपेड प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को रोजाना 3 जीबी इंटरनेट डेटा की सर्विस मुहैया करा रही है। इसके साथ-साथ इस प्लान के जरिए यूज़र्स को रोजाना 100 नोर्मल एसएमएस करने की भी सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि इस प्लान में 16 जीबी का एक्सट्रा डेटा भी दिया जाता है। इन सभी के अलावा इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसके साथ यूज़र्स को Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Vi (Vodafone-Idea) का 501 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रीपेड प्लान में सबसे पहला पैक 501 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को कॉलिंग की सुविधा नहीं देती है क्योंकि यह एक डेटा पैक प्रीपेड प्लान है। इस प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 56 दिनों के लिए 75 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इस प्लान में मैसेज की सुविधा भी नहीं दी जाती है। इन सभी के अलावा इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसके साथ यूज़र्स को Disney Plus Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसकी कीमत 399 रुपए है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

Vi (Vodafone-Idea) का 601 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रीपेड प्लान में सबसे पहला पैक 601 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। इस प्रीपेड प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को रोजाना 3 जीबी इंटरनेट डेटा की सर्विस मुहैया करा रही है। इसके साथ-साथ इस प्लान के जरिए यूज़र्स को रोजाना 100 नोर्मल एसएमएस करने की भी सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि इस प्लान में 32 जीबी का एक्सट्रा डेटा भी दिया जाता है। इन सभी के अलावा इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसके साथ यूज़र्स को Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

Vi (Vodafone-Idea) का 801 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के द्वारा लॉन्च किए गए नए प्रीपेड प्लान में सबसे पहला पैक 801 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। इस प्रीपेड प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को रोजाना 3 जीबी इंटरनेट डेटा की सर्विस मुहैया करा रही है। इसके साथ-साथ इस प्लान के जरिए यूज़र्स को रोजाना 100 नोर्मल एसएमएस करने की भी सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि इस प्लान में 48 जीबी का एक्सट्रा डेटा भी दिया जाता है। इन सभी के अलावा इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसके साथ यूज़र्स को Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

Vi (Vodafone-Idea) के नए प्लान्स के एक्सट्रा फायदे
वोडाफोन-आइडिया के इन नए प्लान्स में ऊपर बताई गई सभी फायदों के अलावा भी कुछ फायदे यूज़र्स को मिलते हैं। जैसे यूज़र्स को इन प्लान्स के साथ Vi Movies और Tv App का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा 12 AM से 6 AM के बीच में यूज़र्स को अनलिमिटेड डेटा का ऑफर भी रोज दिया जाएगा। ये सभी प्रीपेड प्लान पैक्स वीकेंड डेटा रोलओवर फैसिलिटी के साथ आते हैं। इसके जरिए सोमवार से शुक्रवार तक बचाए गए इंटरनेट डेटा को यूज़र्स शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








