Home
Apps

ये है कुछ ऐसे Apps जो आपके मोबाइल पर जरूर होने चाहिए

टेक्नोलॉजी के दौर में आज हर किसी के पास स्मार्टफोन तो एक आम बात है। हालांकि कुछ समय पहले ऐसा नहीं था लेकिन अब हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन देखने को मिल जाता है। तो लोग अपने मोबाइल में बहुत से ऐप्स रखते है क्योंकि बिना ऐप्स से मोबाइल किसी काम का नहीं होता। लेकिन कुछ Apps ऐसे होते जिनको Install करके हर यूजर को रखना चाहिए। चलिये जानते है Most Useful Apps के बारे में जिनको आप को भी Install करना चाहिए।

ये है कुछ ऐसे Apps जो आपके मोबाइल पर जरूर होने चाहिए

ये है कुछ ऐसे Apps जो आपके मोबाइल पर जरूर होने चाहिए

डैली हंट

ये है कुछ ऐसे Apps जो आपके मोबाइल पर जरूर होने चाहिए

पढे लिखे लोगों के स्मार्टफोन में Daily Hunt ऐप्प जरूर होना चाहिए क्योंकि इस ऐप में आपको लगभग हर भारतीय भाषा में खबर पढ़ने को मिल जाएगी। खबरें सभी अलग-अलग वेबसाइटों से पढ़ने को मिलती है। इस कारण आपके फोन में यह ऐप जरूर होना चाहिए।

पेमेंट के लिए रखें ये ऐप्स

ये है कुछ ऐसे Apps जो आपके मोबाइल पर जरूर होने चाहिए

आज से कुछ साल पहले ऑनलाइन पैसे सिर्फ बैंक के आधिकारिक ऐप से भेज पाते थे लेकिन अब बहुत से ऐसे ऐप्स है जहां से हम सिर्फ चंद मिनटों में लाखों रुपए ट्रांसफर कर सकते है। इसके लिए हमें Paytm, Google Pay या Phone Pay App अपने स्मार्टफोन में अवश्य रखना चाहिए। ये बहुत ही काम के ऐप है क्योंकि हम कभी शॉपिंग करते है या कोई टिकट बुक करना या मोबाइल रिचार्ज करते है तो इससे करना बहुत सरल है।

व्हाट्सएप

हालांकि WhatsApp तो आज हर किसी के लिए एक जीवन का अंग बन चुका है लेकिन कुछ लोग आज भी इसका इस्तेमाल नहीं करते है। लेकिन तत्काल मैसेज भेजने के लिए इससे बेहतर ऐप शायद ही कोई हो। इस कारण WhatsApp भी बहुत जरूरी ऐप है।

रेड बस

Red Bus एक ऐसा ऐप है जहाँ पर आप ऑनलाइन बस में टिकट बुक कर सकते है। यदि आपको विंडो शीट का शौक है तो आपको यहाँ मिल जाएगी।

फ्लाइट बुकिंग यहाँ से करें

लंबा सफर कर रहे है तो शायद फ्लाइट ही बेहतर रहती है। इसके लिए आप ऑनलाइन फ्लाइट के लिए टिकट बुक करना चाहेंगे। आप इसके लिए Make My Trip, Cleartrip, Yatra या Goibibo में से कोई भी ऐप को डाउनलोड कर सकते है।

रेल यात्रा करने वाले ये ऐप जरूर करें Install

अगर आप हमेशा रेल से यात्रा करते है तो आपको IRCTC या Rail Yatra के ऐप को डाउनलोड करना चाहिए। ये बहुत ही शानदार ऐप है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन ट्रेन का टिकट बुक कर सकते है और उसकी स्थिति देख सकते है।

खाना ऑर्डर करने के ऐप

ये है कुछ ऐसे Apps जो आपके मोबाइल पर जरूर होने चाहिए

अगर कंपनी में कम करते है या घर पर अकेले है तो ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का मन जरूर करता होगा। इसके लिए आप अपने मोबाइल में Swiggy या Zomato जैसे ऐप को डाउनलोड कर सकते है। इन ऐप्स से अलग-अलग रेस्टोरेन्ट से आप खाना मँगवा सकते है।

ये सरकारी ऐप्स जो आपको जरूर रखने चाहिए

वहीं इससे पहले हमने एक पोस्ट यह भी लिखी थी कि आपको अपने मोबाइल में कुछ ऐसे ऐप्स भी रखने चाहिए जो सरकार ने बनाए है। उसके लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In today's era of technology, everyone has a smartphone. So people keep many apps in their mobiles because, without apps, mobile is of no use. But there are some apps that every user should install and keep. Let's know about the most useful apps which you should also install.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X