आपको भी Install कर लेने चाहिए ये सरकारी ऐप्स
भारत सरकार वर्तमान में टेक्नोलॉजी के सेक्टर पर काफी ध्यान दे रही है ताकि देश इसके बारे में ज्यादा सशक्त हो सके। इसी कारण सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई ऐप्स निकाले है जिसमें My Gov, UMANG, Arogya Setu इत्यादि। तो आज हम आपको कुछ ऐसे सरकारी एप्लिकेशन के बारे में बताएँगे जो आपको जरूर डाउनलोड करने चाहिए।

आपको भी Install कर लेने चाहिए ये सरकारी ऐप्स
My Gov ऐप

केंद्र सरकार ने My Gov App को लॉन्च किया है ताकि देशवासी इस ऐप के माध्याम से विभिन्न विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा इस एप्लिकेशन के जरिये अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेन्ट से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप इस ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना चाहते है तो इसे Google Play Store और ऐपल स्टोर कर सकते है।
Aarogya Setu ऐप

वहीं भारत सरकार ने पिछले साल कोरोना वायरस के पहली लहर में Aarogya Setu नाम से एक ऐप को लॉन्च किया था। यह ऐप कोविड-19 के पॉज़िटिव के लोकेशन ट्रैक करता है ताकि आपस में दूरी मेंटेन हो सके। साथ ही इस ऐप के माध्याम से कोविड-19 की वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
MPassport ऐप

MPassport ऐप भी बहुत काम का ऐप है क्योंकि इस ऐप से आप घर बैठे आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इससे अप पासपोर्ट की लोकेशन भी पता कर सकते है।
UMANG ऐप

UMANG ऐप बहुत ही काम का ऐप है। इस ऐप में आपको EPF, पैन कार्ड, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट जैसे इत्यादि सेवाओं की सुविधा मिलती है। इस कारण यह ऐप भी आपको जरूर डाउनलोड करना चाहिए क्योंकि इस एक ऐप में बहुत सारी सुविधाएं मिलती है।
mParivahan ऐप
यदि आप किसी भी गाड़ी की डिटेल देखना चाहते है तो आपको mParivahan ऐप अपने मोबाइल में Install कर लेना चाहिए। यहाँ आप किसी भी रजिस्टर्ड बाइक और कार की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप की मदद से आप कार और बाइक के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी भी बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








