Whatsapp भी करेगा अकाउंट वैरिफाई, FB-Twitter की तरह मिलेगा टिक
वॉट्सएप ने हाल ही में नया फीचर whatsapp for business पेश किया है, हालांकि ये फीचर अभी ऑफिशियली रोल आउट नहीं हुआ है, लेकिन इसका बीटा वर्जन सामने आया है। WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सएप बीटा एंड्रॉइड में वेरिफाइड बिज़नेस अकाउंट सपोर्ट करेगा। इस फीचर से फेसबुक और ट्विटर की तरह वॉट्सऐप ने जो भी बिज़नेस अकाउंट वेरिफाई किए है, उनके सामने green टिक बना दिखाई देगा।

वॉट्सएप फोर बिजनेस फीचर पर वॉट्सएप लगातार काम कर रहा है और कंपनी बिजनेस के लिए अपने मंच को पूरी तरह पुख्ता करना चाहती है। वॉट्सएप के FAQ पेज के मुताबिक, ऐसा तब होगा, जब whatsapp कंफर्म करेगा कि फोन नंबर किसी बिज़नेस अकाउंट का ही है। इसके अलावा वॉट्सऐप ये भी बताएगा कि कब आप अपने बिज़नेस चैट में येलो मैसेज शुरू कर सकते हैं।
पढे़ं- ये कंपनी वॉट्सएप हैकिंग के लिए दे रही है 3 करोड़ !

बता दें कि येलो मैसेज सिक्योरिटी कोड की तरह काम करता है और ऐसे मैसेज को चैट से डिलीट नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इस नए फीचर में अगर आपने फोनबुक (contact) में बिज़नेस फोन नंबर को सेव किया होगा, तो आपको उसी नाम से दिखेगा जिस नाम से आपने सेव किया है, लेकिन अगर आपने बिज़नेस नंबर सेव नहीं किया है, तो आपको वो नंबर आपको उस नाम से दिखेगा, जो बिज़नेस के मालिक ने खुद के लिए रखा होगा।
पढे़ं- ऐसा होगा वॉट्सएप का मोबाइल वॉलेट, सामने आया बीटा वर्जन
यही नहीं वॉट्सएप इस फीचर में कैटेगिरी भी ला रहा है, जिसमें बिज़नेस अकाउंट में वेबसाइट में वेबसाइट्स भी मौजूद होगी, उसमें बिज़नेस का काम करने का समय और बिज़नेस कैटेगरी भी देखी जा सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर 4 महीने के अंदर ऑफिशियली रोलआउट कर दिया जाएगा और सभी यूजर्स के लिए मौजूद होगा।


Click it and Unblock the Notifications








