एप्पल ला रहा है मैकबुक एयर के तीन नए मॉडल

दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल इंक एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। जी हां हाल में मिली खबरों के अनुसार एप्पल जल्द मैकबुक एयर के तीन नए मॉडलों को लांच करने वाला है। कुछ समय पहले ही लांच किया गया एप्पल का मैकबुक एयर रोज़ अपनी स्लिम बॉडी, कम भार और बेहतर परफार्मेंस की वजह से पीसी लर्वस के बीच यह काफी पॉपुलर है। एप्पल के नए मैकबुक एयर से पीसी बाजार मैकबुक की सेल में नया बूम आने की उम्मीद की जा रही है।
मैकबुक के तीन नए वैरियंट में 11 इंच, 13 इंच और 15 इंच के मॉडल उपलब्ध होंगे। हो सकता है 2012 की शुरूआत में एप्पल की नई डिवाइस को लांच कर दिया जाए। तीनों मॉडलों में से 15 इंच मैकबुक लोगों के आकर्षण का खास कारण बनी हुई है, कहा जा रहा है एप्पल बड़ी स्क्रीन साइज के मैकबुक द्वारा अपनी सेल के साथ बाजार में अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाना चाहता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई मैकबुक एयर की टेस्टिंग भी की जा रही है। हो सकता है नई मैकबुक के दाम पहले के मुकाबले इस बार थोड़े कम होंगे। अफवाहें के अनुसार नई मैकबुक में इंटल कोर आई 5 और आई 7 प्रोसेसर दिए गए है, अगर ऐसा हुआ तो बाजार में अन्य ब्रांडों को मैकबुक से कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि लगभग सभी लैपटॉप में कोर इंटल के कोर आई 3, आई 5 और आई 7 प्रोसेसर प्रयोग किए जा रहें हैं।
हल में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल की मैकबुक रेंज में मैकबुक एयर की हिस्सेदारी बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है। पिछली तिमाही के दौरान मैकबुक एयर की वजह से एप्पल की सेल में कुल 26 प्रतिशत की बढोत्तरी भी दर्ज की गई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है एप्पल की नई मैकबुक एसर रेंज बाजार में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications