Home
How to

बनना चाहते है फोटोग्राफी प्रो ? अपनाएं ये मोबाइल फोटोग्राफी टिप्‍स

लोग हमेशा सोचते हैं कि अगर उन्हें अपने फोन से अच्छी फोटोग्राफी करनी है तो उन्हें एक महंगे फोन की जरूरत है लेकिन यह सिर्फ एक मिथक है। आप अपने साधारण मोबाइल फोन से भी एक अच्छी मोबाइल फोटोग्राफी कर सकते हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास एक महंगा फोन है या नहीं, अच्छी तस्वीरें लेने के लिए आपको बस कुछ टिप्स और ट्रिक्स जानने की आवश्यकता है। आज के इस आर्टिकल में हम उन टिप्स और ट्रिक्स को जानेगे जो आपको मोबाइल फोटोग्राफी करने में मदद करेंगी।

मोबाइल फोटोग्राफी के लिए अपना कैमरा लेंस करें साफ

मोबाइल फोटोग्राफी के लिए आपका कैमरा लेंस सबसे जरूरी चीज है।आमतौर पर लोग तस्वीरें लेते समय कैमरे के लेंस को भूल जाते हैं। अगर आपका कैमरा और लेंस साफ नहीं है, तो आप अच्छी तस्वीरें नहीं ले सकते। सबसे पहले, आपको अपने कैमरे के लेंस को साफ कपड़े या सूती कपड़े से साफ करने की जरूरत है। और अब आपका फोन अच्छी तस्वीरें लेने के लिए एकदम तैयार है।

मोबाइल फोटोग्राफी के लिए ग्रिड लाइनों का करें प्रयोग

कई बार हम धुंधली तस्वीर जैसी समस्याओं का सामना करते है या फिर हमारे दुवारा ली गई तस्वीर सही एंगल में नहीं होती है। तो उसके लिए आपके फ़ोन में ग्रिड लाइनें है जिनकी मदद से हम अच्छी और सीधी तस्वीरें ले सकते है। इसके लिए अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं और 3*3 ग्रिड खोलें। ग्रिड लाइनों के लिए बहुत सारे विकल्प हैं लेकिन 3*3 फोटोग्राफी के लिए एकदम सही है।

मोबाइल फोटोग्राफी का रुल ऑफ थर्ड

रुल ऑफ थर्ड वह नियम है जो फोटोग्राफी में पेशेवरों द्वारा उपयोग किया जाता है। इस नियम का उपयोग करने के लिए आपको ग्रिड लाइनों को इनेबल करना होगा। जब भी आप तस्वीर खींच रहे हों तो मुख्य वस्तु यानि कि जो आपका सब्जेक्ट है उसको ग्रिड की तीसरी लाइन पर लगाएं। यह नियम आपकी ली तस्वीर को अधिक सुंदर और वास्तविक बनाता है।

आप भी बन सकते हैं मोबाइल फोटोग्राफी एक्‍सपर्ट, अपनाएं ये टिप्‍स


नेचुरल लाइट में क्लिक करें तस्वीरें

जब मनचाही पर्याप्त लाइट न होने पर स्मार्टफोन से तस्वीर खीचने में सबसे ज्यादा परेशानी आती है। इसका हल भी हम लाए है ऐसे में ध्यान रखें हमेशा नेचुरल लाइट में तस्वीरें क्लिक करें। इसका फायदा यह होगा कि आपकी क्लिक की गई तस्वीरें काफी ब्राइट और शानदार होंगी।

आप भी बन सकते हैं मोबाइल फोटोग्राफी एक्‍सपर्ट, अपनाएं ये टिप्‍स

तस्वीरें लेने के लिए करें एचडीआर मोड का इस्तेमाल

आजकल अधिकतर कंपनियां अपने डिवाइस के कैमरा सेक्शन में एचडीआर मोड देती है। जो मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एक प्लस पॉइंट भी है आप भी फ्लैश की जगह एचडीआर मोड का इस्तेमाल करें , क्योंकि इससे खींची गई तस्वीरें काफी हद तक साफ आती है।

पोर्ट्रेट मोड का करें इस्तेमाल

अगर आप एक शानदार ब्लर्ड बैकग्राउंड चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल किया जाए। अब आप ये सोच रहें होंगे कि आमतौर पर शानदार ब्लर्ड बैकग्राउंड वाले फोटो को DSLR से क्लिक करना संभव होता है। लेकिन आपको बता दे कि अब ऐसा मोबाइल फोन से भी संभव है। अगर आपके फोन में पोर्ट्रेट मोड है, तो आप एक बेहतरीन ब्लर्ड बैकग्राउंड वाली तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। साथ ही अच्छी डेप्थ के लिए यूजर को पोर्ट्रेट मोड फोटोग्राफी करने के लिए 6 से 8 फीट दूर से तस्वीर क्लिक करनी चाहिए।

आप भी बन सकते हैं मोबाइल फोटोग्राफी एक्‍सपर्ट, अपनाएं ये टिप्‍स
 
Best Mobiles in India

English summary
You can do a good mobile photography even with your ordinary mobile phone and it doesn't matter whether you have an expensive phone or not, you just need to know some tips and tricks to take good pictures. In today's article, we will know the tips and tricks that will help you in doing mobile photography.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X