इन टिप्स से खराब हो चुके मोबाइल हेडफोन जैक को चुटकियों में करें ठीक
हेडफोन जैक की समस्या उन यूजर्स के लिए परेशानी खड़ी करती है, जो म्यूजिक सुनने, कॉल पर बात करने और आदि काम के लिए हमेशा हेडफोन का यूज करते हैं।
स्मार्टफोन खरीदने के थोड़े समय बाद यूजर्स के सामने हेडफोन जैक से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं। आजकल स्मार्टफोन में ये परेशानी नॉर्मल हो गई है और कई बार स्मार्टफोन यूजर्स इस परेशानी से निबटने के लिए रिपेरिंग शॉप जाते हैं और वहां काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप भी इस तरह की किसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि मोबाइल का हेडफोन जैक आप घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको न शॉप पर जाने की जरूरत है, न पैसे खर्च करने की। यहां हम हेडफोन जैक को ठीक करने के टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।
पढ़ें- अब ये है 80 परसेंट इंडियन के रिचार्ज करने का तरीका !

पढ़ें- हर रोज ऐसे-ऐसे स्पैम कॉल रिसीव करते हैं इंडियन स्मार्टफोन यूजर !
#1
सबसे पहले ये चैक करें कि हेडफोन कहीं टूटा हुआ तो नहीं है। कई बार यूजर्स समझते हैं कि ये हेडफोन जैक की परेशानी हैं, लेकिन असल में हेडफोन काफी कमजोर होते हैं और आसानी से टूट या खराब हो सकते हैं। हेडफोन को चेक करने के लिए किसी भी 3.5MM जैक में अपने हेडफोन को यूज करके देखें। आपको हेडफोन के बारे में पता चल जाएगा।
#2
बता दें कि अगर स्मार्टफोन किसी वायरलैस हेडफोन, स्पीकर और किसी दूसरे डिवाइस से ब्लूटूथ से कनेक्ट है, तो फोन का हेडफोन जैक काम नहीं करेगा। ऐसा पता करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और वहां ब्लूटूथ ऑप्शन पर जाकर देखें कि स्मार्टफोन किसी और डिवाइस से कनेक्ट तो नहीं है। अगर फोन कनेक्ट है तो बस आप प्लग ऑफ कर दें। इसके बाद हेडफोन जैक काम करने लगेगा।
#3
बहुत कम यूजर्स ये जानते हैं कि धूल-मिट्टी और गंदगी पहुंच जाने पर भी हेडफोन जैक काम नहीं करता है क्योंकि ये गंदगी कनेक्शन ब्लॉक कर देती है। अगर आपका हेडफोन जैक काम नहीं कर रहा है, तो धूल-मिट्टी हेडफोन जैक को साफ करके ट्राय करें। ये काम करने लगेगा।
#4
ऑडेयो जैक कई बार फोन की सेटिंग की वजह से भी प्रभावित होता है और काम नहीं करता है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर ऑडियो ओपन कर इसके वॉल्यूम को चैक करें और देख लें कि साउंड कहीं म्यूट तो नहीं है। अगर अब भी ये काम नहीं कर रहा है, तो एक बार फोन को रिस्टार्ट कर लें।
#5
अगर फोन का हेडफोन जैक इन टिप्स को फॉलो कर भी ठीक नहीं हुआ है, तो फोन को किसी भी रिपेरिंग स्टोर पर ले जाने से बेहतर होगा कि फोन को सर्विस सेंटर में दिखाएं। अगर फोन वॉरंटी के अंदर है, तो आप रिटेलर या निर्माता से संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। यहां फ्री में आपके फोन से जुड़ी परेशानी ठीक कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








