Home
How to

अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने से बचाने के लिए याद रखें ये 7 बातें

पिछले कुछ महीनों में ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) हैक होने के कई मामले सामने आए है। साइबर क्रिमिनल्स आमतौर पर चोरी किए गए क्रेडेंशियल्स और स्कैम लिंक का उपयोग करके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स वाले ट्विटर अकाउंट ( Twitter account ) को निशाना बनाते है।

वित्तीय लाभ के लिए निजी जानकारी का संभावित रूप से दुरुपयोग करने के अलावा, क्रिमिनल्स हैक्टिविस्ट अभियानों ( hacktivist campaigns ) के हिस्से के रूप में ट्विटर (Twitter )उपयोगकर्ताओं की खाता जानकारी का खुलासा भी कर सकते हैं और ट्विटर हैंडल के माध्यम से ईमेल , डेटाबेस और अन्य संवेदनशील जानकारी भी अपलोड कर सकते है।

आपका ट्विटर अकाउंट ना हो सकें हैक याद रखें बस ये 7 बातें

इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) ने उन उपायों की एक सूची जारी की है जो उपयोगकर्ताओं द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए किए जा सकते है कि उनके खाते हैक न हों। तो चलिए जानते है क्या है वो बातें ......

1. स्ट्रांग पासवर्ड का उपयोग करें -

विशेष रूप से ट्विटर (Twitter )के लिए एक बड़ा और स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं और सुनिश्चित करें कि यह पासवर्ड कहीं और उपयोग नहीं किया गया हो । एक अच्छे और स्ट्रांग पासवर्ड में uppercase, lowercase, numbers, और symbols शामिल होते हैं। आपकी सभी लॉगिन जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड प्रबंधन सॉफ़्टवेयर का उपयोग किया जा सकता है। पासवर्ड में व्यक्तिगत जानकारी फोन नंबर, जन्म तिथि आदि), सामान्य शब्दकोष शब्द और क्रम (1234, एबीसीडी, आदि) नहीं होने चाहिए।

2. टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें -

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत है। (Twitter account ) की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पासवर्ड के अतिरिक्त एक सुरक्षा कोड उपयोग किया जा सकता है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता सिक्योरिटी सेटिंग्स में इस सुविधा को इनेबल कर सकता है। इस सुविधा के इनेबल होने के बाद, उपयोगकर्ता को ट्विटर खाते (Twitter account ) में लॉगइन करने के लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

आपका ट्विटर अकाउंट ना हो सकें हैक याद रखें बस ये 7 बातें


3. सस्पीशियस लिंक से सावधान रहें -

देखा गया है कि क्रिमिनल्स ट्विटर पर ट्वीट, ईमेल और सीधे मैसेज का उपयोग करके निजी जानकारी तक पहुंचने का प्रयास करते है , इसलिए हमेशा संदिग्ध लिंक ( suspicious Links ) से सावधान रहें और लॉगिन जानकारी दर्ज करते समय हमेशा सावधानी बरतें।


4. सोशल इंजीनियरिंग टेक्निक्स से सावधान रहें -

तीसरे पक्ष को कभी भी अपना यूजर नेम और पासवर्ड न दें, विशेष रूप से ऐसे लोगों को जो आपको फोल्लोवेर्स या मौद्रिक लाभ प्राप्त करने का वादा कर रहें हो ।


5. Twitter के लिए Secure Devices

Twitter account के लिए Secure Devices का उपयोग करें - सुनिश्चित करें कि ट्विटर (Twitter )को नवीनतम सॉफ़्टवेयर अपग्रेड और एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर के साथ अपडेट किए गए सुरक्षित उपकरणों (कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टैबलेट आदि) से एक्सेस किया जाता है। साथ ही कहीं भी किसी भी डिवाइस पर अपना ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) न खोले जब तक बहुत जरुरी न हो , काम पूरा होने के बाद डिवाइस ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) को लॉगआउट जरूर करें।

आपका ट्विटर अकाउंट ना हो सकें हैक याद रखें बस ये 7 बातें


6. Twitter से अलर्ट रिव्यु जरूर करें -

जब कोई उपयोगकर्ता पहली बार किसी नए डिवाइस से ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) में लॉग इन करता है, तो ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के रूप में उपयोगकर्ता को एक पुश नोटिफिकेशन या ईमेल भेजता है ।

क्योंकि कई बार Twitter अकाउंट से लिंक ईमेल एड्रेस बदल दिया जाता है । Twitter आपके पहले उपयोग किए गए ईमेल एड्रेस पर एक नोटिफिकेशन भेजेगा यह जानने के लिए आप ही इस अकाउंट को नए ईमेल एड्रेस से लॉगिन कर रहें है या नहीं , जब आप उस नोटिफिकेशन पर सहमति दे देते है तब आप ट्विटर अकाउंट को लॉगइन कर सकते है।


थर्ड पार्टी एप्लिकेशन का सावधानी से उपयोग करें -

कई थर्ड पार्टी एप्लिकेशन हैं जो लॉग इन करने के लिए ट्विटर अकाउंट (Twitter account ) का उपयोग करते हैं। एक उपयोगकर्ता को अपने अकाउंट में थर्ड पार्टी एप्लिकेशन को एक्सेस देने से पहले सतर्क रहना चाहिए। अगर जरुरी नहीं है तो लॉग इन ही न करें क्योंकि कई बार थर्ड पार्टी एप्लिकेशन आपका पासवर्ड सेव कर लेती है।

आपका ट्विटर अकाउंट ना हो सकें हैक याद रखें बस ये 7 बातें

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In the last few months, there have been many cases of Twitter account being hacked. Cybercriminals usually target Twitter accounts with a large number of followers using stolen credentials and scam links. In the wake of the same, the Indian Computer Emergency Response Team (CERT-IN) has released a list of measures that can be undertaken by users to ensure that their accounts are not hacked.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X