सेलकॉन मिलेनिया Q5K की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे
सेलकॉन ने कम प्राइज़ रेंज के अंदर नया एंड्रायड स्मार्टफोन बाजार में लांच किया है। 5000 एमएएच बैटरी के साथ मिलेनिया क्यू 5 के पॉवर को 5,222 रुपए में लांच किया गया है।
पढ़ें: दुनिया का पहला रोबोट जो समझेगा आपकी भावनाएं
इंडियन रीटेल स्टोर में फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा। फोन के मेन फीचरों पर नजर डालें तो इसमें दी गई बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। मिलेनिया क्यू 5 के को जियोनी मेराथन एम 3 के मुकाबले बाजार में उतारा गया है जिसमें 5000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।

मिलेनिया Q5K ड्युल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस पर रन करता है, वैसे किटकैट अब पुराना हो चुका है मगर इस प्राइज रेंज और फीचर के हिसाब से देखा जाए तो कम ही ऐसे फोन मिलेंगे जिसमें लॉलीपॉप ओएस हो। फोन की स्क्रीन 5 इंच है जो FWVGA IPS सपोर्ट करती है।
1.2 गिगाहर्ट क्वॉडकोर सपोर्ट करता है साथ में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। पिछले महिने
सेलकॉन ने कैंपस Q405 फोन लांच किया था जिसकी कीमत 3,199 रुपए थी, फोन को एक्सक्लूसिव स्नैपडील में लांच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








