Home
Mobile

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lamborghini ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

By Neha

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Lamborghini ने अब स्मार्टफोन मार्केट में भी एंट्री ले ली है। लैम्बोर्गिनी ने Alpha One नाम से एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत है। बता दें कि Alpha One फोन की कीमत 2,450 डॉलर यानी करीब 1,57,112 रुपए है। फोन कंपनी की वेबसाइट पर सेलिंक के लिए अवेलेबल है।

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lamborghini ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

पढ़ें- UC Browser हो सकता है बैन, भारतीय यूजर्स का डेटा लीक करने का आरोप

Alpha One फोन के फीचर्स के बारे में बात करने से पहले बता दें कि फिलहाल ये फोन एंड्रॉइड नॉगट पर काम कर रहा है और इसे एंड्रॉयड Oreo अपडेट दिए जाने की उम्मीद काफी कम है। अब बात करते हैं इसके यूनीक फीचर्स की। कंपनी ने दावा किया है कि इसे लिक्विड मेटल के साथ बनाया गया है, जिसे सुपर कार बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये फोन इटैलियन हैंडमेड ब्लैक लैदर फिनिश के साथ आता है।

पढे़ं- भारतीय भाषाओं पर फेसबुक की टेड़ी नजर, अब कमेंट करना पड़ सकता है भारी

अब बात करते हैं फोन के फीचर्स की। Lamborghini Alpha One में 5.5 इंच का 2k एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 2560 x 1440 है। Alpha One में डॉल्बी एटमॉस डिजिटल साउंड सपोर्ट दिया गया है, जो AKM 4961 हाई-फाई प्रोसेसर से लैस है।

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lamborghini ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

पढ़ें- Android Oreo: पब्लिक पोल में यूजर्स ने चुना एंड्रॉइड O का बेस्ट फीचर

फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Alpha One के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है।

पढे़ं- 4 बेस्ट एंड्रॉइड ऐप, जो प्लेस्टोर पर आपको नहीं मिलेंगे

फोन की बैटरी और कैमरे की बात करें, तो इसमें 3250 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। Lamborghini ने Alpha One को यूके और यूएई में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे जल्द ही रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Manufacturer of luxury supercarsLamborghini launches luxury smartphone named Alpha One. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X