माइक्रोमैक्स A-70 कम कीमत में शानदार एंड्राएड फोन

भारत में कम कीमत के बजट फोन की मांग हमेशा से ही रहीं है, नोकिया, एलजी, सैमसंग जैसे विदेशी कंपनियों के अलावा कई भारतीय कंपनियों ने भी भारतीय उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए कई बजट फोन लांच किए है। इन्हीं में से एक भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स का स्मार्टफोन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस फोन में स्मार्टफोन के सभी फीचरों के साथ शानदार कैमरा भी दिया गया है जी हां हम बात कर रहें है माइक्रोमैक्स ए 70 की यह एक एंड्रायड बेस फोन है जिसमें 3.2 इंच स्क्रीन के साथ 6000 मेगाहर्टज का प्रोसेसर दिया गया है साथ में 5 मेगापिक्सल कैमरा की क्वलिटी भी लाजवाब है। चैटिंग परपज़ को ध्यान में रखते हुए ए 70 में फ्रंट फेसिंग वीजीए कैमरा भी मौजूद है अन्य फीचरों में वाई फाइ, 3जी, जीपीएस की सुविधा दी गई है।
अगर इसकी डिजाइन की ओर ध्यान दें तो इसके गोलाई वाले किनारे इसकी सुदंरता बढ़ाते हैं हांलाकि इसकी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन यह मेटल जैसी लगती है। इस वजह से यह महंगे स्मार्टफोनों को टक्कर देता दिखता है। फोन में दी गई बैटरी लाइफ स्मार्टफोन के लिहाज से बेहतरीन है यह पांच घंटे का लम्बा टॉकटाइम देती है। कुल मिलाकर माइक्रोमैक्स का यह फोन कम बजट में बढ़िया सौदा है क्योंकि इसकी कीमत 7,199 रुपए के करीब है इस प्राइस रेंज में कोई भी स्मार्टफोन इतनी खूबियों वाला नहीं है।
माइक्रोमैक्स ए 70 के फीचरों पर
- एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो ओएस
- 5 मेगापिक्सल कैमरा
- 8.1 सेमि फुल टच स्क्रीन
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 3जी की सुविधा
- पॉकेट वॉयरलैस इंटरनेट
- पुश मेल, एमएमएस, एसएमएस
- 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडिया
- ब्लूटूथ, जीपीआरएस
- 4 घंटे का टॉक टाइम
- 7 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम
- कीमत- 7,199 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








