6,999 रुपए के सैमसंग गैलेक्सी वाई ड्योस लाइट और 3,999 रुपए के माइक्रोमैक्स ए25 में कौन है बेहतर फोन?

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट पर नजर डालें तो जानकारों के अनुसार 2011 से लेकर 2015 के बीच भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 116 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। जिसमें से सबसे अधिक ड्युल सिम स्मार्टफोन की मांग रहीं है जो सभी डिवाइसेस के मुकाबले दुगनी तेजी से पसंद किए गए हैं। लो कॉस्ट की रेंज में माइक्रोमैक्स, कार्बन, स्पाइस, एलजी, लावा, जेन मोबाइल कुछ प्रमुख कंपनियां हैं सभी कंपनियां नई तकनीक के साथ अपने फोन लांच कर रहीं हैं। जिनमें से ज्यादातर ड्युल सिम का फीचर दे रहीं हैं।
साइज और वेट: गैलेक्सी वाई ड्योस लाइट हैंडसेट का साइज 103.7×57.5×11.9 एमएम और वेट 97 ग्राम है जिसके मुकाबले ए25 का साइज 104.5 x 56 x 13 एमएम और भार 102 ग्राम है।
डिस्प्ले: दोनों में 2.8 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 240 x 320 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: दोनों स्मार्टफोन में एंड्रायड का 2.3 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है जो इस समय काफी पुराना हो चुका है।
कैमरा: कैमरे के फीचरों पर नजर डालें तो सैमसंग लाइट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके मुकाबले माइक्रोमैक्स में 1.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है लेकिन दोनों हैंडसेटों में फ्रंट फेसिंग कैमरा नदारद है।
पढ़ें: आकाश 2 यूबीस्लेट 7 सीआई और माइक्रोमैक्स फनबुक अल्फा दोनों के फीचरों में क्या अंतर है?
स्टोरज: गैलेक्सी वाई ड्योस लाइट में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी की रैम इनबिल्ड है जिसके मुकाबले ए25 में 120 एमबी इंटरनल मैमोरी और 256 एमबी रैम दी गई है जो काफी कम है। दोनों हैंडसेटों में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकते हैं।
कनेक्टीविटी: माइक्रोमैक्स ए25 और सैमसंग गैलेक्सी वाई ड्योस में वाईफाई, 2.0 माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ वाईफाई सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी: गैलेक्सी वाई ड्योस लाइट में 1,200 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 15 घंटे का टॉक टाइम और 410 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। जिसके मुकाबले माइक्रोमैक्स ए 25 में में 1,280 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 4 घंटे का टॉक टाइम और 180 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
पढ़ें: क्या नोकिया ल्यूमिया 510 विंडों फोन माइक्रोमैक्स ए90 एस पिक्सल एंड्रायड फोन का मुकाबला कर सकेगा?
कीमत: फीचरों को एक तरफ रख दें तो फोन की कीमत काफी मायने रखती है, हैंडसेट मार्केट में गैलेक्सी वाई ड्यो लाइट की कीमत 6,999 रुपए और माइक्रोमैक्स ए25 की कीमत 3,999 रुपए है। यानी लाइट के मुकाबले माइक्रोमैक्स ए25 की कीमत कम है।
कीमत: फीचरों को एक तरफ रख दें तो फोन की कीमत काफी मायने रखती है, हैंडसेट मार्केट में गैलेक्सी वाई ड्यो लाइट की कीमत 6,999 रुपए और माइक्रोमैक्स ए25 की कीमत 3,999 रुपए है। यानी लाइट के मुकाबले माइक्रोमैक्स ए25 की कीमत कम है।
अगर कीमत में 1,000 या फिर उससे कम का अंतर होता है तो सैमसंग लाइट अच्छा सौदा होता लेकिन ए25 में कम कीमत में आपको सैमसंग के लाइट से ज्यादा बेहतर फीचर मिल रहें है इसलिए ए25 लेना सही फैसला होगा।पढ़ें: एलजी नेक्सस 4 और एचटीसी 8 एक्स, कौन है आपकी पसंद?


Click it and Unblock the Notifications








