अब बेफ्रिक होकर आईपॉड नैनो के साथ करें जॉगिंग

नमी और पसीना ये दो ऐसी चीजें है जो किसी भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस की सबसे बड़ी दुश्मन है। लैपटॉप, टैबलेट, घड़ी, मोबाइल फोन, पोर्टेबल स्पीकर, एमपी 3 प्लेयर जैसी कई ऐसी डिवाइसेस हैं जिनमें नमी आ जाने पर वह ठीक से काम करना बंद कर देतीं हैं। वहीं धूल भी इन डिवाइसेस को खराब कर सकतीं है। एथलीट्स के अलावा रोजाना जिम जाने वाले लोगों को इस परेशानियों से अक्सर रूबरू होना पड़ता है।
मगर क्वॉड माउंटेन अलटीमेट वन वॉचबैंड ने आईपॉड नैनो के लिए एक खास तरह की कवरिंग का निमार्ण किया है। जो आईपॉड को नमी और पानी से दूर रखेगी। क्वॉड माउंटेन के इस बैंड की मदद से आप अपने आईपॉड नैनो को जिम या फिर जागिंग करते समय प्रयोग कर सकते हैं। बैंड का बनाने में सिलिकॉन का प्रयोग किया गया है जबकि बैंड की ऊपरी परत स्टैंनलेस स्टील की बनी हुई है। जिससे इसकी मजबूती और बढ़ जाती है। बैंड में आईपॉड नैनों को एडजस्ट करने के लिए कई होल बने हुए है जिससे आईपॉड के सभी ऑपशन का आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
बैंड में सिलिकॉन को प्रयोग मजबूती के कारण नहीं किया गया है बल्कि जिम में या फिर जागिंग करते समय पसीना आने पर बैंड हाथों में चिपकता नहीं है, साथ ही बैंड के नीचे की और इसकी अनोखी डिजाइन वजब हाथों में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती। वॉच बैंड को कंपनी ने रेड, व्हाइट, ब्लैक, पिंक, आरेंज, ग्रीन और ब्लू रंगों के साथ बाजार में पेश किया है, बैंड की लम्बाई 9.5 इंच हैं जो लगभग साभी हाथों में फिट बैठती है।
तो फिर देर किस बात की अगर आप भी अपने आईपॉड नैनो को सुरक्षित तरीके से अपने साथ रखना चाहते हैं तो आज ही ले आइए क्वॉड माउंटेन अलटीमेट वन वॉचबैंड, आप चाहें तो इन बैंडों को कंपनी की ऑनलाइन साइट से भी खरीद सकते हैं, भारत में अभी इन बैंडों की सही कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Click it and Unblock the Notifications








