जियो यूजर्स ये खबर जानकर हो जाएंगे दुखी
जियो के आने के बाद कई टेलिकॉम कंपनियों के कस्टमर्स बंट गए थे, जिससे निबटने के लिए एयरटेल ने काफी चीप रेट के प्लान यूजर्स को ऑफर किए थे।
2016 दिसंबर के लॉन्च के बाद जियो के लिए ये अब तक की सबसे बुरी खबर है। अगर आप जियो यूजर हैं, तो आपको भी बुरा लग सकता है। दरअसल का पिछले चार महीने में जियो से एक्टिव यूजर्स जुड़ने का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। अगर आप एयरटेल नेटवर्क यूज करते हैं, तो आप खुश हो जाइए क्योंकि जियो को टक्कर दे रहा है एयरटेल।
पढ़ें: स्मार्टफोन को कैसे बनाएं टीवी रिमोट ?

जियो के लॉन्च होने के बाद एयरटेल ने मई महीने में पहली बार जियो से ज्यादा एक्टिव यूजर्स जोड़े हैं। 2017 के अप्रैल महीने में एयरटेल 26 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर्स के आंकड़े तक पहुंच गया, जबकि इसी महीने में जियो सिर्फ चार लाख एक्टिव कस्टमर्स जोड़ पाया है।
पढ़ें: किसी की भी कॉल कर सकेंगे रिकार्ड ?
अमेरिकी ब्रोक्रेज एजेंसी गोल्डमैन सेक (Goldman Sachs) ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया था। इस एनालिसिस के मुताबिक, एयरटेल के नेटवर्क के साथ लगातार यूजर्स बढ़ रहे हैं।
जब जियो ने लॉन्च के बाद सारे प्लान फ्री कर दिए थे, तब जियो के साथ कई यूजर्स जुड़े थे। उस दौरान जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने अपने प्लान काफी सस्ते कर दिए थे। लेकिन जब जियो ने यूजर्स से पैसे लेने शुरू किए हैं, तब से एयरटेल धीरे-धीरे जियो को पीछे छोड़कर आगे निकलता जा रहा है।
पढ़ें: इंस्टाग्राम पर किसी खास के पोस्ट का है इंतजार, तो ऐसे करें पता
फरवरी के बाद से जियो के एक्टिव यूजर्स जुड़ने में लगातार गिरावट आ रही है। अप्रैल महीने में ही इसमें 71% की गिरावट आई है। हालांकि जियो ने इस रिपोर्ट के बारे में तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन जियो का दावा है कि उसके पेड कस्टमर्स लगातार बढ़ रहे हैं। मार्च में इनकी संख्या 72 लाख थी, जो अप्रैल में 80 लाख के पार हो गई। एक्सपर्ट उम्मीद कर रहे हैं कि 4जी लॉन्च करने के बाद जियो के कस्टमर्स फिर से तेजी से बढ़ेंगे। लेकिन फिलहाल जियो को तब तक सब्र करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications