जियो के बाद एयरटेल भी ला सकती है VoLTE टेक्नोलॉजी
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। हाल ही में एयरटेल ने घोषणा की है कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही VoLTE टेक्नोलॉजी पेश करने वाली है। बता दें कि इस टेक्नोलोजी से लैस रिलायंस जियो देश की पहली कंपनी है और एयरटेल यहां भी जियो को चुनौती देने के लिए तैयार है।

पढ़ें- Airtel ने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया हर रोज 3GB डेटा ऑफर
हाल ही में कंपनी के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने अपने बयान में कहा कि कंपनी अगले साल मार्च तक VoLTE तकनीक पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने 5-6 शहरों में VoLTE के लिए टेस्टिंग की हैं। अगले 6-9 महीने में कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर VoLTE तकनीक के लिए तैयार हो जाएगी।
पढ़ें- 4G LTE स्पीड में फिसला जियो, एयरटेल निकला आगे
बता दें कि इस समय केवल रिलायंस जियो ही VoLTE टेक्नोलॉजी के जरिए 4G नेटवर्क पर वायस कॉल दे रही है। एयरटेल के VoLTE तकनीक में प्रवेश करने के बाद जियो के यूजर्स को बांटना आसान होगा। हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि जियो के आने के बाद एयरटेल को नेट प्रॉफिट में करीब 75 फीसदी का घाटा हुआ है। कंपनी ने इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में अस्थिरता के लिए भी जियो को जिम्मेदार ठहराया था।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications