Home
News

Airtel Xstream ग्राहकों के लिए खास ऑफर, जानकर हो जाएंगे हैरान

Airtel Xstream अपने यूजर्स के लिए खास तोहफा लेकर आया है, जो आपको खुश कर देगा। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक ऑफर पेश किया है। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। बता दें, एयरटेल एक्सस्ट्रीम यूज़र्स गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को मात्र 1,699 रुपये की कीमत के साथ अपना बना सकते हैं।

Airtel Xstream ग्राहकों के लिए खास ऑफर, जानकर हो जाएंगे हैरान

इसी के साथ कंपनी ने एक और ऑफर को अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। कंपनी ने एक्सस्ट्रीम बॉक्स को 3,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। हालांकि एयरटेल अपने थैंक्स यूज़र्स को Xstream बॉक्स को 2,249 रुपये की कीमत के साथ खरीदने का मौका देती है।

Airtel Xstream का जबरदस्त ऑफर

यूज़र्स के लिए कंपनी ने एक नया ऑफर पेश किया है। इस सीमित समय वाले ऑफर के तहत एयरटेल एक्सस्ट्रीम यूज़र्स गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को 1,699 रुपये की स्पेशल कीमत पर पा सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी अपने एयरटेल थैंक्स यूज़र्स को Xstream बॉक्स को 2,249 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। बता दें कि कंपनी ने एक्सस्ट्रीम बॉक्स को 3,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था।

गूगल नेस्ट मिनी की सुविधा

गूगल नेस्ट मिनी को 1,699 रुपये में खरीदने का मौका केवल नए एयरटेल एक्सस्ट्रीम ग्राहकों या एयरटेल डिजिटल टीवी बॉक्स से अपग्रेड वाले ग्राहकों को दिया जाएगा। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो जल्दी किजिए क्यूंकि यह ऑफर केवल 31 जनवरी तक मान्य है। अगर आप Airtel Xstream Box को कंपनी की वेबसाइट से खरीदते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा, जिसे आप Google Nest Mini को खरीदते समय यूज कर सकते हैं।

गूगल नेस्ट मिनी एक स्मार्ट स्पीकर है, जो गूगल के वॉयस असिसटेंट के साथ आता है। यह डिवाइस बेहतर साउंड और तेज़ परफॉर्मस के लिए जाना जाता है। इसमें आप YouTube Music, Spotify, Gaana, JioSaavn और Wynk Music जैसे म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल इस खास ऑफर को दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरू, मुंबई, पूणे, कोलकाता और मेरठ शहर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

एयरटेल के साथ-साथ किसी भी दूसरी कंपनी और टेक जगत की किसी भी ख़बर को पढ़ने और जानने के लिए आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें। आप हमे फेसबुक पेज और वेरीफाइड हेलो अकाउंट पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप किसी खास टेक टिप्स या ट्रिक्स के बारे में भी जानना चाहते हैं तो आप फेसबुक या हेलो के जरिए मैजेस या कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछी गई टेक टिप्स को जरूर बताएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Xstream has brought a special gift for its users, which will make you happy. The company has made an offer for its users. However, this offer is available for a limited time. Let us know, Airtel Extreme users can make Google Nest Mini Smart Speaker with a price of only Rs 1,699.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X