Home
News

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में फिर हुआ धमाका, महिला गंभीर रूप से घायल

By Neha

साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग के गैलेक्सी S5 में आग लगने और ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इस हादसे का शिकार एक गर्भवती महिला हुई है। जिस वक्त फोन में ब्लास्ट हुआ फोन महिला बेड पर सो रही थी और फोन उसके पास ही रखा हुआ था। महिला को गंभीर रूप से चोट आई हैं और डॉक्टर का कहना है कि के बेड के पास ही रखा हुआ था और महिला और फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि ये हादसा 29 अगस्त मंगलवार को यूके में हुआ।

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में फिर हुआ धमाका, महिला गंभीर रूप से घायल

पीड़ित गर्भवती 25 वर्षीय कैथलीन वॉल्श हादसे वाले दिन घर पर ही थीं। उन्होंने बताया कि फोन उनके पास ही रखा हुआ था और अचानक फोन ने आग पकड़ ली। आग लगते ही फोन से रॉकेट जैसी तेज आवाजें आने लगीं जिससे उनकी नींद खुली। आग लगते ही फोन पिघलने लगा और इसके बाद फोन में ब्लास्ट हो गया। कैथलीन ने फोन को बेड से हटाने की कोशिश भी की और इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद उन्होंने फोन को पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया और डॉक्टर के पास पहुंची।

पढ़ें- फ्लॉप हुए Galaxy Note 7 से कितना अलग है Note 8 ?

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में फिर हुआ धमाका, महिला गंभीर रूप से घायल

पीड़िता के मुताबिक, उनके हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं और इस हादसे के निशान हमेशा उनके हाथों पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि सैमसंग से उन्होंने कॉन्टेक्ट किया है और कंपनी फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। वहीं सैमसंग के स्थानीय प्रतिनिधि ने फोन रिप्लेसमेंट करने की बात कहते हुए माफी मांगी है।

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में फिर हुआ धमाका, महिला गंभीर रूप से घायल

पढे़ं- 10 सितंबर तक इंडिया आएगा Samsung Galaxy Note 8, सस्ता वर्जन भी होगा पेश

वहीं इस पूरे मामले पर सैमसंग का बयान आया है, "मॉडल गैलेक्सी S5 के साथ कोई सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं है। फोन को कई टेस्ट से गुजारने के बाद पास किया गया है। इस मामले पर फिलहाल जांच की जा रही है और हमारी ग्राहक सेवा टीम इस मामले में ग्राहक से सीधे संपर्क में है।"

पढे़ं- Pictures में जानें Samsung Galaxy note 8 से जुड़ी 8 जरूरी बातें

हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 फोन लॉन्च किया था, जिसे सैमसंग के ही नोट 7 हादसे को भुलाने के लिए पेश किया था। अब ऐसे में एक बार फिर इस तरह की घटना का सामने आना कंपनी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
South Korean Electronic Company Samsung smartphone Galaxy S5 blast in 29 morning. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X