गूगल पर लगा 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच इकाई ने गूगल को सात नोटिस भेजे जिसमें कंपनी ने पूरी जानकारी देने में विफल रही जिसकी वजह से आयोग ने उस पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। सीसीआई की जांच यूनिट डीजी मैटरीमनी.कॉम प्राइवेट लिमिटेड और कंज्यूमर यूनिटी ऐंड ट्रस्ट सोसायटी द्वारा गूगल के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच कर रही है।
पढ़ें: गलत काम जो इंटरनेट पर चल रहे हैं
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, सीसीआई ने गूगल को यह भी निर्देश दिया है कि वह जांच में सहयोग करे और डीजी को जिन दस्तावेजों और सूचनाओं की जरुरत है उन्हें उपलब्ध कराए।
पढ़ें: फोन में फोटो एडिट करने की बेस्ट फ्री एंड्रायड एप्लीकेशन
आयोग ने इस इंटरनेट कंपनी पर जुर्माना लगाते हुए कहा कि गूगल इंक तथा गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड महानिदेशक (डीजी) द्वारा समय समय पर जारी विभिन्न नोटिसों का पूरी तरह से पालन करने में विफल रही।
पढ़ें: टेलिविज़न के कुछ पॉपुलर चेहरे जो सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं

आयोग की जांच इकाई डीजी गूगल पर भारतीय बाजार में गैर प्रतिस्पर्धी व्यवहार के आरोप की जांच कर रही है। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि डीजी द्वारा भेजे गए स्मरणों व अवसरों के बावजूद प्रतिवादी पक्ष अनुपालन नहीं कर पाए। डीजी ने पिछले साल सात बार नोटिस जारी किए थे। आयोग ने इसके साथ ही कंपनी को निर्देश दिया है कि वह जांच में सहयोग करे। गूगल पर प्रतिस्पर्धा आयोग ने यह जुर्माना लंबित जांच में सहयोग नहीं करने की वजह से लगाया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications