कल से Facebook और Twitter नहीं चला पाएंगे? जानिए पूरी खबर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को भारत में बैन किया जा सकते है यदि वे नए गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करते है तो। सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों को स्वीकार करने की समय सीमा 26 मई को समाप्त हो जाएगी लेकिन अभी तक व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर सहित किसी भी प्लेटफॉर्म ने नए नियमों का फॉलो नहीं किया है।

Twitter का भारतीय वर्जन, Koo एकमात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसने 26 मई की समय सीमा से पहले नए गाइडलाइन का अनुपालन किया है। फरवरी 2021 में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITy) ने नए आईटी नियमों का पालन करने के लिए सोशल प्लेटफार्मों को तीन महीने का समय दिया था और अब कल अंतिम दिन है।
यह सोशल मीडिया कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण वक्त है क्योंकि अगर वे 25 मई तक नए नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो वे बिचौलियों के रूप में अपनी स्थिति और सुरक्षा खो देंगे और भारत के कानूनों के अनुसार उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है। यूएस-आधारित कंपनियों ने छह महीने का समय मांगा था क्योंकि वे अमेरिकी मुख्यालय से प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
तो क्या कल से हम Facebook,Twitter और Instagram का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
तो अब आप सोच रहे है कि क्या कल से हम Facebook, Instagram और Twitter का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, तो इसका जवाब हाँ भी हो सकता है और ना भी क्योंकि अगर ये प्लेटफॉर्म भारतीय क़ानूनों को फॉलो कर देते है तो आगे भी इन प्लेटफॉर्म को उपयोग कर पाएंगे लेकिन ये भारत सरकार की बात नहीं मानते है तो आज आखिरी दिन भी हो सकता है।
अभी तक इस मामले में किसी भी प्लेटफॉर्म से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही ट्विटर इंडिया पर कल दिल्ली की स्पेशल सेल ने छापा भी मारा था इस कारण ट्विटर मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर ही बहुत चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications







