Flipkart Mobiles Bonanza Sale: 108MP कैमरा फोन पर बड़ा डिस्काउंट और ऑफर्स उपलब्ध
Flipkart Sale पर आज Realme 8 Pro की सेल आयोजित की जा रही है। इस फोन को खरीदने के लिए कंपनी आज फ्लिपकार्ट पर कई तरह के ऑफर्स भी पेश कर रही है। आइए हम आपको इस फोन के फीचर्स और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Mobiles Bonanza Sale चल रही है। इस सेल में यूज़र्स को बहुत सारे डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप 108MP वाला एक अच्छा कैमरा फोन खरीदना चाह रहे हैं तो Realme 8 Pro एक अच्छा विकल्प है, जिसे आप आज खरीद सकते हैं।
इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स
इस फोन को आज आप 865 रुपए प्रति महीने की एक स्टैंडर्ड ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन पर कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत यूज़र्स को 16,500 रुपए तक एक्सचेंज मिल सकता है। वहीं एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 5% का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा।
Realme 8 Pro की स्पेसिफिकेशंस
दो सिम वाला यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme U1 2.0 पर रन करता है। यह फोन 6.4 इंच के full-HD+ (1,080x2,400 pixels) Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का टच सैंपलिंग रेट 182Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 720G SoC के साथ Adreno 618 GPU.का कॉम्बिनेशन पेश किया है। यह 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है जो डेडिकेटेड miroSD कार्ड स्लॉट के जरिए एक्सपैंडेबल है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 108 मेगापिक्सल के Samsung ISOCELL HM2 सेंसर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जो 119 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू का सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक Sony IMX471 sensor भी दिया है और स्क्रीम पर मौजूद एक पंच होल कटआउट के साथ आता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए, फोन डुअल-बैंड वाई-फाई, 4 जी, ब्लूटूथ वी 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। Realme 8 Pro में सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरो-मीटर सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Realme ने इस फोन में 4,500mAh की बैटरी पैक की है जो 50W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। यह फोन 65W फास्ट चार्जर के साथ आता है।
इस फोन की कीमत
Realme 8 Pro का पहला वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 17,999 रुपए है और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है। इसे इनफिनिट ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, इसका एक येलो वेरिएंट भी जल्द पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








