गूगल जल्द लांच करने वाला है जीमेल का नया रूप
गूगल जल्द अपनी जीमेल का और बेहतर करने के लिए उसका रूप बदलने की तैयारी कर रहा है, गूगल ने अपने एक जीमेल सूट कस्टमर को मेल किया है जिसमें कहा गया है वो जल्द जीमेल का नया वेब वर्जन लाने की तैयारी करने में लगा हुआ है। नई डिजाइन के अलावा कंपनी जीमेल में कई नए फीचर्स भी दे सकती है।

जैसे नए लुक में गूगल कैलेंडर को सीधे जीमेल से ही एक्सेस कर सकेंगे जो आउटलुक का यूज करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। इसके अलावा मेल को स्नूज भी किया जा सकेगा ताकि वो कुछ समय बाद वापस इनबॉक्स भी आ सकेंगे इसकी मदद से आप अपनी उन मेल को इनबॉक्स से हटा सकेंगे जिनका रिप्लाइ तुरंत नहीं दे सकते हैं।

वहीं अगर आइफोन या फिर एंड्रायड फोन में जीमेल यूज करते हैं तो उसमें ऑटो रिप्लाइ का ऑप्शन इनेबल कर सकेंगे। दूसरे बदलावों में गूगल ऑफलाइन मेल को भी और बेहतर करेगा।

हालाकि कंपनी ने नई डिजाइन को लेकर अभी किसी भी तरह का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा जीमेल में नए लेआउट के ऑप्शन भी दे सकता है।
जीमेल में दिए गए कुछ हिडेन फीचर्स
भेजी गई मेल को वापस करें
अगर आपने धोखे से कोई गलत मेल अपने बॉस को या फिर किसी और को भेज दी है तो उसे Undo भी कर सकते हैं। जब भी आप कोई मेल भेजते हैं तो जीमेल कुछ सेकेंड्स के लिए इंतजार करता है, ये इंतजार 5, 10, 20 और 30 सेकेंड तक का हो सकता है। आप जैसा टाइम चाहे खुद सेट कर सकते हैं। अगर इतने समय में Undo बटन पर क्लिक करते हैं तो आपके द्वारा भेजी गई मेल कैंसिल हो जाएगी।
कीबोर्ड शॉर्टकट
शार्टकट किसे नहीं पसंद नहीं, जीमेल में कुछ ऐसे शार्टकट दिए गए हैं जिनसे आप मेल और आसानी से लिख सकते हैं। जीमेल लैब्स में जाकर आप ये शार्टकट देख सकते हैं। जीमेल सेटिंग पेज में जाने के लिए क्लिक करें
प्रिव्यू देखना
जीमेल में किसी भी चीज का प्रिव्यू आप आसानी से देख सकते हैं। मानलीजिए किसी ने आपको कोई एड्रेस मेल किया है तो इसका प्रिव्यू देखने के लिए Google Maps Preview Lab में जाकर मैप में उस एड्रेस को देख सकते हैं।
ऑटो एडवांस
जीमेल लैब्स में ऑटो एडवांस फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप एक मेल से सीधे डिलीट मेल या फिर ऑरकाइव मेल में जा सकते हैं।
अनरीड मैसेज ऑइकॉन
अगर आपको कोई नई मेल आती है तो जीमेल के टैब में एक निशान बन कर आ जाता है मगर कितनी अनरीड मेल हैं इसके बारे में पता नहीं चलता। जीमेल लैब्स की मदद से आप अनरीड मेल को डायरेक्ट देख सकते हैं।
सेंड करें
जीमेल की जनरल सेटिंग में जाएं और रिप्लाइ में जाकर Show "Send & Archive" बटन पर क्लिक करें। अब आप एक क्लिक से अपने ऑरकाइव मैसेज डिलीट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







