Home
News

गूगल ने छोड़े 20 करोड़ मच्‍छर, आगे क्‍या होगा खुद ही जान लीजिए

By Gizbot Staff

दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल की मातृ कंपनी अल्फाबेट ने अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की आबादी कम करने की योजना तैयार की है।

पढ़ें: अब रिंग से कर सकेंगे स्मार्टफोन कंट्रोल !

गूगल की योजना मशीन जनित 2 करोड़ ऐसे मच्छर पैदा करने की है, जो मच्छरों की आबादी बढ़ने से रोकेंगे। समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, योजना के अनुसार कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी में लाखों की संख्या में बंध्या नर मच्छर छोड़े जाएंगे।

पढ़ें: पिछले हफ्ते लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

गूगल ने छोड़े 20 करोड़ मच्‍छर, आगे क्‍या होगा खुद ही जान लीजिए

यह नर मच्छर जब प्रकृति में मौजूद मादा मच्छरों से संसर्ग करेंगे, तो उसके बाद मादा मच्छर जो अंडे देंगी, उनसे बच्चे विकसित नहीं होंगे।

इस परियोजना का नाम डीबग फ्रेस्नो है। इस योजना का परिचालन अल्फाबेट की सहायक कंपनी वेरली कर रही है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसका मकसद एडीज एजेप्टाई मच्छरों की संख्या में कमी लाना है। मच्छरों की यह प्रजाति जीका, डेंगू व चिकुनगुनिया फैलाने के लिए जिम्मेदार होती है।

पढ़ें: 2018 तक फ्री जियो इंटरनेट वाला मैसेज क्या आपके पास आया ?

गूगल ने छोड़े 20 करोड़ मच्‍छर, आगे क्‍या होगा खुद ही जान लीजिए

कंपनी ने फ्रेस्नो काउंटी के करीब स्थित दो इलाकों में 20 सप्ताह में 10 लाख ऐसे नर बंध्या मच्छरों को छोड़ने की की योजना बनाई है, जो काटते नहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंध्या नर मच्छरों को पैदा करने के लिए उन्हें वोलबचिया बैक्टीरिया से संक्रमित किया जाएगा। वोलबचिया एक तरह का जीवाणु है जो प्राकृतिक तौर पर 40 फीसदी कीटों में पाया जाता है।

वेरली ने कहा, "इन समुदायों में समय के साथ हमें उम्मीद है कि एडीज एजेप्टाई की मौजूदगी में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Google's parent company Alphabet and scientists in the US have teamed up to release 20 million machine-raised mosquitoes to shrink the numbers of the disease-carrying ones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X