Home
News

28,000 रुपए डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 2 की सेल शुरू

By Neha

गूगल ने इसी महीने नेक्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन गूगल Pixel 2 और Pixel 2 XL को लॉन्च किया था। अब बुधवार से इन दोनों ही स्मार्टफोन को पॉपुलर ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि Google Pixel 2 स्मार्टफोन आज से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है, वहीं, Google Pixel 2 XL स्मार्टफोन का प्री ऑर्डर भी फ्लिपकार्ट पर बुधवार से शुरू हो रहा है।

28,000 रुपए डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 2 की सेल शुरू

फिलहाल बात करते हैं, गूगल पिक्सल 2 के बारे में। फ्लिपकार्ट ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली सेल के लिए उपलब्ध होगा और फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को इस हैंडसेट पर डिस्काउंट के अलावा कई ऑफर पेश कर रही है। इन ऑफर्स में आप 28,000 तक की छूट पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में।

पढ़ें- 300 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ बिंगो फिटनेस बैंड लॉन्च, कीमत सिर्फ 1599

28,000 रुपए डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 2 की सेल शुरू

गूगल पिक्सल 2 स्मार्टफोन के 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 61,000 रुपए है, वहीं 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 70,000 रुपए है। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन दे रही है, जो कि 3,389 रुपए से शुरू है। इसके अलावा Google Pixel 2 स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

पढ़ें- इस ट्रिक से Playstore के Paid ऐप फ्री में कर सकते हैं डाउनलोड

इसके साथ ही अगर आप Axis बैंक Buzz क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 8,000 रुपए का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। अगर एयरटेल यूजर्स Pixel 2 स्मार्टफोन की खरीदारी पर 6 महीने के लिए अतिरिक्त 120जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है।

पढ़ें- 2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ HMD ग्लोबल ने लॉन्च किया नोकिया 2

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए भी फ्लिपकार्ट पर ऑफर है। जियो यूजर्स को Google Pixel 2 की खरीदारी पर 14,999 रुपए तक का फायदा मिलेगा। जिसमें यूजर को 1 साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस, डाटा, एसएमएस और जियो एप मिलेगा, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 2 स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 2 goes on exclusive flipkart sale from today. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X