Home
News

सरकार ने लॉन्च किया mAadhaar ऐप, यहां मिलेगी ऐप से जुड़ी हर जानकारी

इस ऐप के आने के बाद लोग आधार कार्ड अपने मोबाइल में लेकर घूम सकते हैं।

By Neha

देश में तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है और इसी क्रम में सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। सरकार ने हाल ही में "mAadhaar" नाम ले मोबाइल पर आधारित इंटरफेस लॉन्च किया है। इस ऐप में आधार कार्ड होल्डर से जुड़ी निजी जानकारी मौजूद होगी। फिलहाल ये ऐप एड्ऱॉइड यूजर्स के लिए अवेलेबल है। सरकार ने आधार कार्ड के ट्विटर हैंडल से इस ऐप की जानकारी दी।

पढ़ें- फेसबुक से लिंक मोबाइल नंबर तुरंत करें डिलीट, हो सकता है बड़ा नुकसान

सरकार ने लॉन्च किया mAadhaar ऐप, यहां मिलेगी ऐप से जुड़ी हर जानकारी

पढ़ें- इन ट्रिक्स से स्मार्टफोन में खेलें पीसी पर चलने वाले गेम्स

ऐप में होगी जानकारी-

ऐप में होगी जानकारी-

इस ऐप में आधार धारक से संबंधित जानकारी जैसे- नाम, जन्म तिथि, लिंग और घर का पता आदि मौजूद होगा। साथ ही यूजर के आधार नंबर से लिंक फोटो भी इसमें मौजूद होगा।

एंड्राइड यूजर्स के लिए है ऐप-

एंड्राइड यूजर्स के लिए है ऐप-

यह ऐप का बीटा वर्जन है और फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, कुछ सेवाएं अपडेट्स के बाद से ही उपलब्ध होंगी।

यूआईडीएआई ने किया डेवलप-

यूआईडीएआई ने किया डेवलप-

बता दें कि इस ऐप को भारतीय विशिष्टम पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) (UIDAI) ने डेवलप किया है। इस ऐप के बारे में आधार के ट्विटर अकाउंट से यह घोषणा की गई कि अब यह ऐप गूगल प्लेस्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फीचर-

बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फीचर-

इस ऐप पर्सनल डाटा सुरक्षित रखने के लिए बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फीचर मौजूद है। यूजर को एक बार लॉकिंग सिस्टम को इनेबल करना होगा। इसके बाद ये तब तक अनलॉकर नहीं होगा, जब तक यूजर खुद इसे अनलॉक नहीं करेगा। इसे टीओटीपी यानी टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड के जरिए अनलॉक किया जा सकेगा।

हो सकेगी जानकारी अपडेट-

हो सकेगी जानकारी अपडेट-

इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल भी अपडेट कर सकते है। हालांकि इस ऐप के इस्तेमाल के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना बेहद जरुरी है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो आप अपने एरिया में मौजूद आस-पास आधार एनरोलमेंट सेंटर जा सकते हैं।

QR कोड सुविधा -

QR कोड सुविधा -

इसके अलावा ऐप में QR कोड सुविधा और पासवर्ड प्रोटेक्टेड eKYC डाटा जैसे कुछ एडिशनल फीचर भी मौजूद है। यह ऐप पर्सनल डाटा सुरक्षित रखने के लिए बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फीचर के साथ आती है। साथ ही इसमें "TOTP generation" भी उपलब्ध है।

पैन-आधार लिंक होना जरूरी-

पैन-आधार लिंक होना जरूरी-

बता दें कि सरकार ने 1 जुलाई से पैन-आधार के लिंक को अनिवार्य कर दिया है। टैक्स डिपार्टमेंट पिछले कुछ महीनों से आधार और पैन को लिंक करवाने के लिए मल्टिपल प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग कर रहे है।

पढ़ें- वॉट्सएप पर अपनाएं ये टिप्स, नहीं कर पाएगा कोई प्रायवेसी ब्रेक

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Unique Identification Authority of India launched an mAadhaar app for android users. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X