हैकर्स ने 3 मिनट में की 45 करोड़ की चोरी !
हैकर्स ने निवेश जुटाने वाली कंपनी कॉइनडैश का पता बदल दिया था, जिसके बाद इंवेस्टर हैकर्स के पते पर पैसे भेजने लगे।
सायबर क्रिमिनल्स ने एक बार फिर हैकिंग के जरिए करीब तीन 45 करोड़ रुपए की डिजिटल करेंसी की चोरी कर ली। हैकर्स कॉइनडैश कंपनी में निवेश करने वाले यूजर्स को गलत वेब एड्रेस दे दिया। इसके बाद यूजर्स हैकर्स के वेब एड्रेस पर पैसा भेजने लगे और कंपनी को इसका पता भी नहीं चला। कंपनी को जब तक साइट हैकिंग की जानकारी मिली, तब तक हैकर्स करीब 45 करोड़ रुपए की जालसाजी कर चुके थे।
पढ़ें- आपके शौक जानने गूगल रखेगा आपकी सर्च हिस्ट्री पर नजर

पढ़ें- हर रिस्क लेने में माहिर हैं इंडियन, वजह है फ्री Wi-Fi
17 जुलाई को लाइव होने के कुछ ही देर बाद निवेश जुटाने वाली कंपनी कॉइन डैश (आईसीओ) हैकर्स के निशाने पर आ गई। लाइव होने के बाद कंपनी पर खुलतौर पर निवेशकों को निवेश करने का मौका देती है और उसके बदले डिजिटल टोकन एक्सचेंज किए जाते हैं। सोमवार को हैकर्स ने कंपनी की वेबसाइट पर जाकर एक छोटा सा और अहम हेरफेर कर दिया। क्रिमिनल्स ने पैसा निवेश का वेब एड्रेस बदल दिया।
पढ़ें- गलत जानकारी फैलाने के लिए सोशल मीडिया का यूज करती है सरकार
हैकरों ने निवेश जुटाने वाली कंपनी कॉइनडैश का पता बदल दिया और इंवेस्टर गलत वेब एड्रेस पर पैसे भेजने लगे। कंपनी को इस गड़बड़ को पहचानने में करीब तीन मिनट लगे और उतने में हैकर्स ने 7 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 45 करोड़ रुपए की डिजिटल करेंसी की चोरी कर ली। कंपनी का कहना है कि जब तक उन्हें महसूस हुआ, तब तक हैकर्स करोड़ों की हेराफेरी कर चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications








