Android Oreo को सबसे पहले ऐसे करें इंस्टॉल
गूगल ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण Android Oreo को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।एंड्राइड O का पब्लिक बीटा वर्जन सामने आते ही यूजर्स को इसका बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल इसे लॉन्च किया जा चुका है।
पढ़ें: Android Oreo हुआ लॉन्च, जानें टॉप 7 फीचर्स
कंपनी ने इस अपडेट में यूजर्स को कई फीचर्स दिए हैं, जिनमें फोन की बैटरी लाइट और मल्टी टास्किंग जैसे काम आसान हो जाएंगे। अगर आप भी एंड्रॉइड O को सबसे पहले के इस अपडेट वर्जन को डाउनलोड और इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

पढ़ें- Android Oreo हुआ लॉन्च, जानें टॉप 7 फीचर्स
बता दें कि कोई भी एंड्रॉइड वर्जन लॉन्च होता है, तो शुरुआत में वो कुछ चुनिंदा हैंडसेट पर अपडेट के लिए उपलब्ध होता है। फिर कुछ समय के बाद धीरे-धीरे उसे सभी हैंडसेट के लिए पेश कर दिया जाता है। आपके पास मौजूद हैंडसेट को Android Oreo सपोर्ट करेगा या नहीं सबसे पहले इसकी जानकारी ले लें। इसके बाद देखें कि अभी आप फोन में कौन सा एंड्रॉइड वर्जन चला रहे हैं। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
पढ़ें- टेक बुलेटिन: टेक की दुनिया का वीकली अपडेट
स्टेप 1-
सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
स्टेप 2-
इसके बाद पेज पर सबसे नीचे जाएं। यहां आपको About phone, About device या आप टैबलेट पर अपडेट लेना चाहते हैं, तो About tablet ऑप्शन नजर आएगा।
स्टेप 3-
इस पर क्लिक करने के बाद आपको Android version और Android security patch level पर जाना होगा।
स्टेप 4-
अब आपको Get the latest Android updates ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5-
एंड्रॉइड वर्जन अपडेट के लिए आपके पास एक नोटिफिकेशन आएगा, जिसे क्लिक करने के बाद अपडेट शुरू हो जाएगा।
अगर आपने नोटिफिकेशन क्लियर कर दिया है या फोन का इंटरनेट कनेक्शन ऑफ है तो...
1. फोन की सेटिंग में जाएं।
2. About phone, About device या About tablet में जाएं और सिस्टम अपडेट पर क्लिक करें।
3. यहां आपको अपडेट स्टेटस नजर आ जाएगा। अब कोई भी ऑनस्क्रीन स्टेप्स को फॉलो करें
अपडेट के पहले ले लें डेटा का बैकअप-
वैसे इसकी संभावना कम ही होती है कि अपग्रेड के दौरान फोन के डेटा को नुकसान पहुंचे। लेकिन फिर भी इसको कोई गारंटी नहीं है। किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपग्रेड से पहले फोन का डेटा जैसे कॉन्टेक्ट और फोटो का बैकअप ले लें।
नोट-
कई बार एंड्रॉइड अपडेट लेने के लिए आपके फ़ोन को वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत हो सकती है। वाईफ़ाई पर सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने का ऑप्शन इसीलिए दिया जाता है, क्योंकि फाइल का आकार काफी बड़ा हो सकता है, इसीलिए फोन डेटा की जगह वाईफाई इसे जल्दी डाउनलोड कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








