iBall Slide PenBook 2-in-1 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
iBall ने अपना लेटेस्ट Slide PenBook 2-in-1 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। Slide PenBook 2-in-1 आईबॉल का विंडोज बेस्ड टैबलेट है, जो डिजिटल पैन के साथ आता है। इसके जरिए यूजर नोट्स, लिस्ट और ड्राइंग कर सकते हैं। अगर इसके खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें विंडोज Hello के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर और cortana जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सबसे पहले बात करते हैं Slide PenBook 2-in-1 की कीमत की। इसकी कीमत 24,999 रुपए है। चलिए आगे जानते हैं, इसके फीचर्स के बारे में।
देखें- लॉन्च हुआ अब तक का हाईटेक वियरेबल कैमरा, जानें फीचर्स और कीमत
डिजाइन और डिस्प्ले- Slide PenBook 2-in-1 टैबलेट एल्युमिनियम alloy डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 10.1-इंच का एचडी आईपीएस मल्टी-टच डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है।

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर- ये 2जीबी रैम के साथ आता है, साथ ही इसमें 32जीबी eMMC स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे 128जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें में 1.44GHz क्वाड-कोर इंटेल X5-Z8350 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल HD दिया गया है। इसके अलावा इसके साथ रिमूवेबल कीबोर्ड दिया गया है, साथ ही ये विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है।
पढ़ें- Xiaomi लाया दिवाली विद मी सेल, रोज स्मार्टफोन जीतने का मौका
कैमरा और बैटरी- इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।इसमें 6000एमएएच की बैटरी दी गई है।
पढ़ें- फोन के इंटरनल स्टोरेज को फ्री करने के लिए करें ये काम

कनेक्टिविटी और अवेलेबिलिटी- कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 a/g/b/n, ब्लूटूथ 4.0, एक USB टाउप-C पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट्स और एक माइक्रो HDMI पोर्ट की फीचर्स दी गई है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स के लिए इसे जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








