जाने भारत के किन 13 बड़े शहरों में 5G कमर्शियल होने वाला है रोल आउट
भारत सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम को मंजूरी दे दी है, जिसका मतलब है कि आने वाले महीनों में भारत में 5G सेवा शुरू की जाएगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5G के लिए स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट दावा कर रही है कि भारत में 5G यूजर्स को 4G नेटवर्क से 10 गुना तेज स्पीड मिलेगी।

भारत में 5G बस कुछ ही हफ्ते दूर
अब जब सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम को मंजूरी दे दी है, दूरसंचार विभाग (DoT) कथित तौर पर नोटिस आमंत्रण आवेदन (NIA) पर काम करना शुरू कर देगा। इसके जारी होने के बाद कुछ ही हफ्तों में Auction शुरू हो जाएगी। हालांकि यह वर्तमान में साफ़ नहीं है कि 5G सेवाओं का रोलआउट कब हो सकता है,पर ये बात तय है कि उपयोगकर्ता 2022 में 5G का अनुभव करने में सक्षम होंगे।

अभी कुछ ही शहरों में उपलब्ध होगा 5G
पहले यह बताया गया था कि 5G इंडिया लॉन्च 15 अगस्त को शुरू हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि ऐसा होगा। 5G का कमर्शियल रोलआउट मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सितंबर में हो सकता है। ध्यान दें कि शुरुआती चरण में 5G सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगा और इसे धीरे-धीरे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह उम्मीद न करें कि कुछ महीनों में 5G देश के कोने-कोने में पहुंच जाएगा। नए नेटवर्क को सभी तक पहुंचने में वर्षों लग सकते है, जो कि हमने 4G के साथ भी देखा है। अभी भी कुछ जगहें ऐसी हैं जहां 4G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। कुछ दिन पहले ही पहली बार लद्दाख क्षेत्र में 4G नेटवर्क को रोल आउट किया गया था।
क्या आपके शहर में भी आने वाला है 5G ?
दूरसंचार विभाग (DoT) के अनुसार, 5G को पहले भारत के केवल 13 प्रमुख शहरों में रोल आउट किया जाएगा। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, जामनगर, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, मुंबई और कोलकाता शामिल है।

सरकार ने पुष्टि की है कि 600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ सहित कई आवृत्ति बैंडों में कुल 72 गीगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम की Auctioned की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications