Home
News

Oppo Reno 3: डुअल होल-पंच कैमरा फोन जल्द होगा लॉन्च, पहली तस्वीर आई सामने

ओप्पो कंपनी का एक नया स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के बारे में लगातार कुछ ना कुछ खबरें सामने आ रही है। अब हाल ही में लीक हुई एक मीडिया रिपोर्ट में इस फोन की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोन की तस्वीर को देखकर कुछ फीचर्स के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इस फोन को 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 3: डुअल होल-पंच कैमरा फोन जल्द होगा लॉन्च, पहली तस्वीर आई सामने

Oppo Reno 3 की लीक तस्वीर

इस फोन के बैक साइड को देखकर पता चल रहा है कि इस फोन में कंपनी क्वॉड कैमरा सेटअप देने जा रही है। इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी 4 कैमरों का सेटअप देने जा रही है। हालांकि इस फोन का बैक कैमरा कितने मेगापिक्सल के कैमरा सेटअप के साथ आएगा, इसकी कोई जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है लेकिन इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है।

Oppo Reno 3: डुअल होल-पंच कैमरा फोन जल्द होगा लॉन्च, पहली तस्वीर आई सामने

इसके अलावा ओप्पो कंपनी के द्वारा टीज किए गए फोटो को देखे तो इस फोन के फ्रंट पार्ट में 2 फ्रंट कैमरा भी देखा जा रहा है। इसका मतलब है कि इस फोन में कंपनी डुअल सेल्फी कैमरा भी देने जा रही है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एक हॉरीजेंटल रेकटेंगुलर साइज के नॉच में आएगा, जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के फ्रंट कैमरा का सेंसर 44 मेगापिक्सल का हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो Oppo Reno 3 ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाए, क्योंकि अभी तक अधिकतम 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी मार्केट में लॉन्च किया गया है।

ओप्पो रेनो 3 का बढ़िया कैमरा सेटअप

हालांकि अगर ओप्पो कंपनी के रेनो सीरीज का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन इन सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ तो इसमें कोई शक नहीं कि यूज़र्स को इस फोन से वीडियो कॉलिंग करने और सेल्फी लेने में काफी बढ़िया अनुभव होगा। इस फोन के बारे में एक और खास बात इस फोन की 5जी कैपेबिलिटी है।

ओप्पो कंपनी अपने इस फोन को 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च करने वाली है। हालांकि भारत में इस फोन का 4जी वेरिएंट ही लॉन्च किया जा रहा है। इसका कारण भारत में 5जी कनेक्टिविटी का शुरू ना होना ही है। इस फोन के बारे में बाकी अपडेट जानने और लाइव लॉन्चिंग को देखने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new smartphone of Oppo company, Oppo Reno 3 is going to be launched soon. There is some continuous news about this smartphone. Now a recently leaked media report has revealed a picture of this phone. Some features can be guessed by looking at the picture of this phone. This phone will be launched on 2 March.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X