Samsung के इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिल रही है 9000 रुपए की छूट
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग इंडिया में टॉप प्लेयर में गिनी जाती है। कंपनी ने हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 Plus स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। सैमसंग अपने इस पॉपुलर डिवाइस पर करीब 9000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत 57,900 रुपए है। कंपनी इस फोन पर 4000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक में अकाउंट रखते हैं, तो आपको अलग से 4000 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इतना ही नहीं HDFC कार्ड होल्डर्स के लिए Galaxy S8 Plus के 128GB वेरिएंट पर 1,000 रुपए की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
पढे़ं- Flipkart Sale: इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट पर 70,000 रुपए तक डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस स्मार्टफोन इंडिया में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी रह चुके हैं। मार्केट रिसर्च फर्म GFK के मुताबिक सैमसंग स्मार्टफोन सेक्शन में 43 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में शीर्ष पर है। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी S8- S8 प्लस के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।
पढ़ें- स्मार्टफोन से भी छोटा है HP का ये प्रिंटर, सैकेंड्स में करेगा फोटो प्रिंट
सैमसंग गैलेक्सी S8-

कीमत - 57,900 रुपए
5.8 इंच सुपर AMOLED (कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5) 1440 x 2960 पिक्सल डिस्प्ले
एंड्रॉइड 7.0 Nougat
ओटा-कोर (4x2.3 GHz & 4x1.7 GHz)
4 GB रैम
Exynos 8895 ओक्टा प्रोसेसर
64 GB स्टोरेज कैपेसिटी
12MP मेन स्नैपर
8 एमपी फ्रंट-फेसिंग सेल्फी शूटर
नॉन रेमोवबल Li-Ion 3000 mAh battery
पढ़ें- BSNL भी ला रहा है फीचर फोन, कॉलिंग होगी फ्री
सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस-

कीमत 64,900 रुपए
6.2 इंच सुपर AMOLED (कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5) 1440 x 2560 पिक्सल डिस्प्ले
एंड्रॉइड 7.0 Nougat
ओटा-कोर (4x2.3 GHz & 4x1.7 GHz)
4 GB रैम
Exynos 8895 ओक्टा प्रोसेसर
64 GB स्टोरेज कपसिटी
2 MP मेन स्नैपर
8 एमपी फ्रंट-फेसिंग सेल्फी शूटर
नॉन रेमोवबल Li-Ion 3500 mAh battery


Click it and Unblock the Notifications








