अगर आप भी रिटेल शॉप से स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो हो जाएं सावधान
इंडिया में ऑनलाइन खरीदारी अब आम बात हो गई है। गारमेंट्स से गैजेट्स तक लोग घर बैठे ऑनलाइन मंगाना पसंद करते हैं। लोगों के रुझान को देखते हुए अमेज़न, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस ग्राहकों को कई डिस्काउंट और ऑफर पेश करते हैं। ऐसे में इन वेबसाइट से मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा रिटेलर्स लेते हैं और ग्राहकों को मार्केट प्राइस पर प्रॉडक्ट बेचते हैं।

कई लोग अभी भी ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए छोटे रिटेलर्स अमेज़न, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस से भारी छूट पर सामान खरीदकर इसे मार्केट रेट पर बेच रहे हैं। हालांकि एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छोटे रिटेलर्स के प्रॉफिट कमाने के इस तरीके को रिटेलर्स बाजार के लिए खतरा बताया है।
पढ़ें- बिना रजिस्ट्रेशन मार्केट में खुलेआम बिक रहा है jioPhone
छोटे रिटेलर्स सबसे ज्यादा FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) प्रोडक्ट्स जैसे डिटर्जेंट, साबुन, सेनेटरी पैड, डायपर, सॉस, चॉकलेट, जूस और स्नैक्स ऑनलाइन खरीदकर बेचते हैं, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन में स्मार्टफोन की कुल ऑनलाइन बिक्री में 20 परसेंट हिस्सेदारी रिटेलर्स की ही रही है।
पढ़ें- iphone x को लेकर ऐपल पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट्स में सामने आया कि ऑनलाइन खरीदारी के लिए रिटेलर्स 5 से 10 लॉग इन के जरिए खरीदारी कर रहे हैं। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इन इसे ग्राहकों के लिए हानिकारक माना।
पढ़ें- दिल खोलकर चलाएं फेवरेट ऐप्स, ये कंपनी दे रही है अनलिमिटेड डेटा
RAI के अनुसार, इस तरह से कुछ ऑनलाइन मार्केटप्लेस की बाजार में पूरी तरह से मोनोपोली हो जाएगी, जिसे तोड़ना मुश्किल होगा। तब ग्राहकों को उसी कीमत में प्रॉडक्ट खऱीदना होगा, जिस कीमत में ऑनलाइन वेबसाइट बेंचेगी।


Click it and Unblock the Notifications








