ढिंचाक पूजा नहीं, ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है !
2012 में रिलीज हुए और सबसे ज्यादा बार देखे गए गाने गंगनम स्टायल को सी यू अगेन सॉन्ग ने रिप्लेस कर दिया है।
तेजी से पॉपुलर होने का सबसे आसान तरीका इन दिनों यूट्यूब है। इसके जरिए इंसान कुछ ही देर में पूरी दुनिया पर छा जाता है। यूट्यूब पर मौजूद ढेरो वीडियो में से कुछ वीडियो बहुत पॉपुलर हो जाते हैं, और उन्हें करोड़ों और अरबों बार देखा जाता है और अपने आप एक रिकॉर्ड बन जाता है। क्या आप जानते हैं, इस समय यूट्यूब पर कौन सा गाना दिनोंदिन रिकॉर्ड बना रहा है। अगर आपको नहीं पता तो हम बता देते हैं कि ये गाना है, 'सी यू अगेन'।
पढ़ें- HTC U11 : इस फोन में दिया गया है एक खास फीचर जो किसी और में नहीं मिलेगा

पढ़ें- खुल गई पोल, सोशल मीडिया पर आकर ये काम करती हैं महिलाएं !
सी यू अगेन है गाना-
विज खलीफा और चार्ली पथ का गाना सी यू अगेन यूट्यूब पर इस समय अब तक सबसे ज्यादा बार देखा हुआ गाना बन चुका है। इस गाने के बोल लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस साल का ये मोस्ट पॉपुलर सोन्ग है।
गंगनम स्टायल को पीछे छोड़ा-
2012 में रिलीज हुआ गंगनम स्टायल इस गाने के पहले दुनिया का सबसे ज्यादा बार देखा गया सॉन्ग था। ये कई साल तक यूट्यूब पर ये वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सॉन्ग रहा, लेकिन अब सी यू अगेन गाने ने गंगनम स्टायल को रिप्लेस कर दिया है।
2 अरब 90 करोड़ बार देखा गया-
इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 2 अरब 90 करोड़ से ज्यादा यूट्यूबर्स देख चुके हैं। इतने व्यूज के साथ इस गाने ने अब तक के सबसे ज्यादा देखे जा चुके वीडियो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ट्रिब्यूट देने लिखा था गाना-
अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि इस गाने को फास्ट एंड फ्यूरियस 7 फिल्म के एक्टर पॉल वॉकर की रोड एक्सिडेंट में मौत होने के बाद इसे ट्रिब्यूट देने के लिए कंपोज किया था और इसे साल 2015 में रिलीज किया गया था। ये हैं यट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए सॉन्ग।
थर्ड नंबर पर पहुंचे जस्टिन बीबर-
बता दें कि इस गाने के पहले गंगनम स्टायल सॉन्ग पहले नंबर पर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया गाना था और दूसरे नंबर पर जस्टिन बीबर का सॉन्ग 'सॉरी' था। अब उनका ये सॉन्ग तीसरे नंबर पर आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








