Sony Xperia 1 III: इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सोनी कंपनी भी अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। इस नए फोन का नाम Sony Xperia 1 III हो सकता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोनी कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन को 14 अप्रैल को एक लॉन्च इवेंट के जरिए पेश किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से पहले ही टिप्सटर ने इस फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दी थी। आइए हम आपको उन फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Sony का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन
टिप्सटर के मुताबिक Sony Xperia 1 III में 6.5 इंच का एक शानदार डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 4K HDR OLED क्वालिटी वाला होगा। इसके अलावा इश फोन का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दे सकती है। इस फोन के ऊपरी हिस्से में एक पतला सा बेजल दिया जा सकता है, जिसमें कंपनी सेल्फी कैमरा फिट कर सकती है।
64 मेगापिक्सल का होगा कैमरा
Sony Xperia 1 III के कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का होगा, जो एक पेरीस्कोप टेलिफोटो लेंस के साथ आएगा। इस फोन का सेल्फी कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बैटरी और प्रोसेसर होंगे पॉवरफुल
Sony Xperia 1 III के बैटरी सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो 65W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीं इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो टिप्सटर के मुताबिक कंपनी इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट शामिल कर सकती है, जो 16 जीबी तक के रैम का सपोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








