Vivo दिवाली कार्निवल: वीवो हैंडसेट पर 7000 रुपए का डिस्काउंट छूट

फेस्टिवल सीजन में कई स्मार्टफोन कंपनियां कस्टमर्स को स्मार्टफोन की खरीद पर डिस्काउंट कैशबैक जैसे ऑफर पेश कर रही हैं। सैमसंग, लावा के बाद अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर कस्टमर्स के लिए वीवो दिवाली कार्निवल लेकर आई है। इस सेल में 10 से 12 अक्टूबर के बीच वीवो हैंडसेट पर कैशबैक, डिस्काउंट और नो कॉस्ट ऑन ईएमआई जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।

फ्लिपकार्ट पर तीन दिन चलने वाले इस कार्निवल में Vivo V7+, Vivo V5 Plus और Vivo V5s स्मार्टफोन पर काभी शानदार ऑफर दिया जा रहा है।
पढे़ं- ये कंपनी स्मार्टफोन पर दे रही है 100% मनी बैक
Vivo V7+ हैंडसेट- Vivo V7+ स्मार्टफोन की कीमत 21,990 रुपए है। इस हैंडसेट पर 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे 19,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
पढ़ें- मुसीबत में बुजुर्गों का साथी बनेगा ये App
Vivo V5 Plus हैंडसेट- Vivo के इस मॉडल पर वीवो 3000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस स्मार्टफोन की कीमत 25,990 रुपए है, जिसे डिस्काउंट के बाद 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। सेल में इस फोन पर 21,500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ऑन ईएमआई जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। साथ ही एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 परसेंट कैशबैक दिया जा रहा है।
पढ़ें- Facebook ऐप पर जल्द मिलेगा "i" बटन, ऐसे करेगा काम
Vivo V5s हैंडसेट- इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसे 17,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 17000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई 1,500 रुपए प्रति महीने से शुरू हो रहा है। साथ ही Axis बैंक Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








