Home
News

बचना चाहते हैं वॉलेट चोरी से तो, ये वॉलेट है आपके लिए !

इतनी सुविधाओं से लैस इस स्मार्टफोन में इतना स्पेस मौजूद है कि आप कैश और कार्ड कैरी कर सकते हैं। साथ ही वजन में भी ये काफी हल्का है।

By Neha

अगर आप वॉलेट कैरी करते हैं, तो कभी न कभी आपका वॉलेट भी गुम हुआ होगा। वॉलेट में मौजूद पैसों के अलावा जरूरी चीजें, जैसे कार्ड्स और कॉइन भी गुम हो जाते हैं और लाख कोशिशों के बाद भी न तो वॉलेट न गुम हुआ सामान वापिस मिल पाता है। अगर आप वॉलेट चोरी से बचना चाहते हैं, तो अब आपको अपने वॉलेट को Volterman के स्मार्ट वॉलेट से रिप्लेस करना होगा।

पढ़ें- पेटीएम अपने यूजर्स को देगी 24 कैरेट का Digital Gold

बचना चाहते हैं वॉलेट चोरी से तो, ये वॉलेट है आपके लिए !

पढ़ें- फोन का प्राइवेट डेटा सेफ रखना है, तो गूगल की ये फ्री टूल करें यूज़

डिस्टेंस अलार्म-

डिस्टेंस अलार्म-

बता दें कि इस स्मार्ट वॉलेट के गुम होने पर आपका मोबाइल रिंग करने लगेगा और स्मार्टफोन को अगर आप कहीं रखकर भूल जाते हैं, तो आपको इसकी जानकारी इस स्मार्टवॉलेट के जरिए मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ अलार्म सिस्टम मिलेगा, जो मोबाइल गुम होने पर वॉलेट के जरिए यूजर को अलर्ट करेगा।

कैमरा-

कैमरा-

इस वॉलेट की सबसे खास बात ये है कि कोई अगर आपका गुम हुआ वॉलेट उठाएगा, तो आपके मोबाइल में उस इंसान की तस्वीर आ जाएगी और आप ट्रैकिंग और इमेज के जरिए उस इंसान को आसानी से पहचान सकते हैं।

ग्लोबल जीपीएस-

ग्लोबल जीपीएस-

Volterman कंपनी ने अब तक का सबसे स्मार्ट वॉलेट पेश किया है। बता दें कि ये वॉलेट आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है और यूजर इसके जरिए जीपीएस यूज करके अपने वॉलेट को ट्रैक कर सकता है।

पावर बैंक (2,000- 5,000 mAh)-

पावर बैंक (2,000- 5,000 mAh)-

इस फोन की मदद से आप अपना 2000 से लेकर 5000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन फुल चार्ज कर सकते हैं।

वाईफाई हॉटस्पॉट-

वाईफाई हॉटस्पॉट-

अगर आप इस स्मार्टवॉलेट से अभी इंप्रेस हो गए हैं तो आपको बता दें कि इसमें आपको वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसी सुविधा भी मिलेगी।

कीमत-

कीमत-

अगर आप इस वॉलेट को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसकी कीमत करीब 142 डॉलर यानी करीब 9153 रुपए है।

पढ़ें- इन स्टेप्स को फॉलो कर ठीक करें मोबाइल की नेटवर्क प्रॉब्लम

कंपनी ने इस वॉलेट के प्रोमोशन में एक वीडियो भी पेश किया है, जिसमें यूजर्स इस वॉलेट से जुड़े सभी फीचर्स जान सकते हैं। इतनी सुविधाओं से लैस इस वॉलेट में इतना स्पेस मौजूद है कि आप कैश और कार्ड कैरी कर सकते हैं। साथ ही वजन में भी ये काफी हल्का है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Volterman launched super smart wallet with various features. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X