फेसबुक ने घटाई दूरियां, मीलों दूर बैठे दोस्त के साथ भी कर सकेंगे लाइव
फेसबुक लाइव का ये फीचर पहले सिर्फ सेलेब्रिटी के लिए मौजूद था, लेकिन अब इसे आम यूजर्स के लिए भी शुरू कर दिया गया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स शामिल करता रहता है। हाल ही में फेसबुक लाइव में एक नया फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से आप मीलों दूर बैठे दोस्त या रिस्तेदार के साथ फेसबुक लाइव कर सकेंगे।

फेसबुक लाइव एक फीचर हैं, जहां आप लाइव वीडियो दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं। कई बार आपका मन होता है कि आपसे बहुत दूर आपके अपने भी उस लाइव में शामिल हो सकें। अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है। फेसबुक लाइव पर आपसे दूर आपके करीबी भी शामिल हो सकेंगे।
पढ़ें- गूगल लाया फैमिली ग्रुप फीचर, जानिए क्या होगा खास
ये फीचर वेब और ऐप दोनों के लिए मौजूद होगा। इस फीचर की एक और खास बात ये है कि इसमें आप लाइव में शामिल दोस्तों के साथ चैटिंग भी कर सकेंगे। अभी तक लाइव में कमेंट ही किए जा सकते थे और यूजर्स उसका जवाब दे सकते थे।
पढ़ें- आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, अब चुटकियों में बुक करें ट्रेन टिकट
फेसबुक के अनुसार, नॉर्मल वीडियो की तुलना में लाइव वीडियो में 10 फीसदी ज्यादा कमेंट आते हैं, इसीलिए फेसबुक ने इस ऑप्शन को भी लाने का सोचा। फिलहाल ये फीचर ट्रायल के तौर पर कुछ चुनिंदा देशों में ही मौजूद है, लेकिन जल्द ही इसे बाकी यूजर्स के लिए भी लाया जाएगा।
पढ़ें- ये टॉप 4 वीडियो गेम क्यों बैन हैं इंडिया में
अगर यूजर चाहे तो लाइव वीडियो में इन्वाइट दोस्तों के साथ इसे प्रायवेट चैट रूम भी बना सकते हैं और कमेंट कर रहे दोस्तों को भी लाइव में शामिल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







