Home
Social media

फेसबुक के नए अपडेट में स्लो न्यूज फीड से मिलेगा छुटकारा

By Neha
How to Stop seeing iritating posts on facebook? (Hindi)

अगर आप फेसबुक यूजर हैं और फेसबुक पर स्लो लोड होने वाली न्यूज फीड लिंक्स से परेशान हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबरे है। दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट अपने यूजर्स की सुविधा का पूरा ध्यान रखती है। फेसबुक ने पिछले कुछ समय में कई फीचर्स शामिल किए हैं। अब फेसबुक ने स्लो न्यूज फीड वाली लिंक्स से निबटने की तैयारी कर ली है।

पढ़ें- यूजर्स से बात करेगा फेसबुक का Talking Robot

फेसबुक के नए अपडेट में स्लो न्यूज फीड से मिलेगा छुटकारा

पढ़ें- पाकिस्तान में बैन हो सकता है फेसबुक, वजह कर देगी हैरान

ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने की घोषणा-

ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने की घोषणा-

बुधवार को अपने एक ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने लिखा कि वह अपनी न्यूज फीड को इस तरह से अपडेट करने जा रहा है। फेसबुक केइस अपडेट में उन वेबलिंक्स को प्राथमिकता से दिखाया जाएगा, जो लोड होने में अपेक्षाकृत कम समय लेती हैं।

जल्दी लोड होने वाले न्यूज फीड ही आएंगे नजर-

जल्दी लोड होने वाले न्यूज फीड ही आएंगे नजर-

फेसबुक फिलहाल अपने इस अपडेट पर काम कर रहा है। अपने ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने कहा कि कंपनी ने लोग धीरे लोड होने वाले लिंक पर क्लिक कर काफी परेशान होते हैं। अब अगले कुछ महीनों में फेसबुक की न्यूज फीड में वही वेबसाइट्स की खबरें दिखेंगी, जो लोड होने में कम समय लेती हैं।

तीन सेकेंड्स से ज्यादा यूजर्स नहीं करते इंतजार-

तीन सेकेंड्स से ज्यादा यूजर्स नहीं करते इंतजार-

कंपनी ने पाया है कि इंटरनेट पर अगर किसी साइट को खुलने में ज्यादा वक्त लगता है तो यूजर उसे वहीं, छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। 40% विजिटर 3 सेकंड की देरी होने पर साइट को वहीं छोड़ देते हैं।

फेसबुक नोट करेगा लोडिंग टाइम-

फेसबुक नोट करेगा लोडिंग टाइम-

इस नए फीचर के आने के बाद फेसबुक मोबाइल एप के न्यूज फीड से क्लिक करने पर हर वेबपेज का लोडिंग टाइम नोट करेगा। इसके अलावा यूजर की नेटवर्क कनेक्शन और उस वेबपेज की जनरल स्पीड को भी नोट किया जाएगा। अगर संकेत मिलते हैं कि वह वेबपेज जल्दी खुल जाएगा, तो वह लिंक यूजर के न्यूज फीड में ज्यादा नजर आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Faster Loading Webpages will show In priority on facebook news feed soon, for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X