Airtel, Jio और Vi में 3 महीनों तक बंद नहीं होगा आपका इंटरनेट, कर लें ये रिचार्ज
भारत में तीनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) कई प्रीपेड प्लान्स पेश करते हैं जिसमें अलग-अलग बेनिफिट मिलते हैं। तीनों ही कम्पनियाँ ढेर सारे डेटा वाले रिचार्ज पैक प्रदान करते हैं जिसमें डेली 2GB से लेकर 3GB का हाई स्पीड डेटा मिलता है। खैर, आज हम आपको 3 महीनों के लिए आने वाले कुछ ऐसे बेस्ट प्रीपेड प्लान्स बताने वाले हैं जिसमें आप भरपूर डेटा के साथ इंटरनेट पर ब्राउजिंग कर पाएंगे। तो आइए डेली 2GB डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी वाले कुछ बेस्ट प्लान्स के बारे में जानते हैं।

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के डेली 2GB और 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
भारती एयरटेल वर्तमान में 839 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैकेज दे रहा है जिसमें रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल शामिल हैं। इसके अलावा, पैक में प्रत्येक दिन 100 एसएमएस भी मिलते है। साथ ही यूजर्स को Disney+ Hotstar Mobile एडिशन का तीन महीने की मेम्बरशिप, एक Airtel Xstream मोबाइल बंडल, 100 रुपये का FASTag पर कैशबैक, और भी बहुत कुछ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
वहीं Reliance Jio 719 रुपये के रिचार्ज प्लान में हर दिन 2GB डेटा दे रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। यह अनलिमिटेड एसएमएस भी प्रदान करता है, जिसमें 100 एसएमएस की डेली लिमिट है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
अब बात आती है वीआई यानी वोडाफोन आइडिया की। तो Vi 839 रुपये का प्रीपेड प्लान प्रदान करता है, और इसकी वैलिडिटी भी 84 दिनों की हैं। यह प्रति दिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और वीआई मूवीज़ और टीवी क्लासिक एक्सेस के साथ आता है। साथ ही इसमें बिंज ऑल नाइट स्कीम, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB का डेटा बैकअप के साथ आता है।
इसके अलावा Reliance Jio और Vi दोनों 1,066 रुपये का प्लान पेश करते हैं जिसमें Disney+ Hotstar मोबाइल की वार्षिक सब्सक्रिप्शन, प्रति दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस शामिल हैं। इस प्लान्स की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है।
यानी अगर आपके लिए 2GB वाले डेटा प्लान बेस्ट हैं, तो आप इनमें से कोई भी प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं और 84 दिनों तक बिना रोक टोक मजे से इंटरनेट पर कॉन्टेंट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








