Home
Tariff plan

आखिर क्या है BSNL IPTV Services जो हुई है लॉन्च

आखिर क्या है BSNL IPTV Services जो हुई है लॉन्च

BSNL IPTV Services: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस शुरू की हैं इसके साथ ही सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है। टेलीकॉमटॉक ने बताया है कि IPTV सर्विस कंपनी के उल्का टीवी ब्रांड के साथ प्रदान की जाएंगी, जिसका मालिकी अधिकार सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

BSNL IPTV Services क्या है?

यह एक ऑनलाइन सेवा है जो यूजर्स को टीवी या स्मार्टफोन जैसे डिवाइस पर लाइव टीवी चैनलों को स्ट्रीम करने की अनुमति देती है। BSNL के मामले में, उल्का टीवी के तहत सेवा प्रदान की जाएगी और इसमें टीवी और स्मार्टफोन दोनों के लिए एक ऐप है।

BSNL IPTV Services: यूजर्स को क्या मिलेगा

नई IPTV सर्विस के एक हिस्से के रूप में, कंपनी ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ 1000 से अधिक टीवी चैनलों की पेशकश करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ब्रॉडबैंड ग्राहकों को टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए दो अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। कंपनी द्वारा अभी तक चैनलों की लिस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

BSNL IPTV Services: कौन उठा सकेंगे लाभ

रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी BSNL IPTV Services केवल आंध्र प्रदेश में सेवाएं शुरू कर रहा है। आने वाले महीनों में यह दूसरी जगह भी रोलआउट होने की उम्मीद है। इस बीच, नए और मौजूदा दोनों ग्राहक BSNL और सिटी ऑनलाइन मीडिया से BSNL IPTV Services का लाभ उठा सकेंगे। यूजर्स को सिटी ऑनलाइन मीडिया से IPTV सेवाओं को चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

BSNL Discontinue Plans

देखा जाएं तो अभी के समय में BSNL यूजर्स के लिए 275 रुपये के प्लान के बाद जो सबसे सस्ता प्लान था वो था 329 रुपये का प्लान पर अब इस प्लान ने भी यूजर्स को अलविदा बोल दिया है।टेलीकॉमटॉक ने बताया है कि BSNLने 329 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान हटा दिया है। इस प्लान में वैसे 20Mbps की स्पीड और कुल डेटा का 1TB प्रदान करती थी। डेटा खत्म होने के बाद यह प्लान 2Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा की पेशकश करती थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL IPTV Services: Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) has launched its Internet Protocol Television (IPTV) service for its broadband customers in partnership with Citi Online Media Private Limited.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X