Home
Apps

IIT रुड़की और AIIMS ने किया कमाल! गर्भवती महिलाओं के लिए बनाया गया 'स्वस्थगर्भ' ऐप

गर्भवती महिलाओं के लिए बनाया गया 'स्वस्थगर्भ' ऐप

SwasthGarbh App: भारत में टेक्नोलॉजी बढ़ती ही जा रही है और लोगों के जीवन जीने के तरीके को बदलती जा रही है। इसके साथ ही आपको बता दें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IITरुड़की) के रिसर्चकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले देखभाल और गर्भ के दौरान चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए 'स्वस्थगर्भ' स्मार्टफोन ऐप विकसित किया है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण चीज हो सकती है जिनकी डॉक्टरों तक आसान पहुंच नहीं है। यह पहला गर्भावस्था ऐप है जो डॉक्टर की सलाह तक तुरंत पहुंच प्रदान करता है और विश्वसनीय भी है।

मुफ्त में करें SwasthGarbh App डाउनलोड

ऐप को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के साथ मिलकर बनाया गया है। मरीज और डॉक्टर दोनों ऐप का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें एंड्रॉइड ऐप Google Play Store पर मुफ्त डाउनलोड के रूप में उपलब्ध है। यह गर्भवती महिलाओं को समय पर देखभाल, दवा का सही से सेवन आदि में सहायता करता है। यह पहला गर्भावस्था ऐप है जो आपातकालीन स्थिति में रीयल-टाइम चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।

ऐप डिजाइन किया गया है:

  • अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं की सहायता के लिए बताता है कब कौन से टेस्ट की आवश्यकता है।
  • क्लीनिकल टेस्ट्स और सिम्पटम्स का रिकॉर्ड रखना।
  • किसी भी पैरामीटर के को देखना और किसी खतरे के संकेत होने पर डॉक्टर और मरीज दोनों को जल्द सूचनाएं भेजने के लिए किया जा सकता है।
  • आसानी से समझ में आने वाले वीडियो का उपयोग कर महिलाओं को किसी भी महामारी के दौरान सही सलाह देने के लिए।
  • कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का समर्थन करने के लिए।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है आपातकालीन स्थिति में रीयल-टाइम चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।

नवजातों की बच सकेगी जान

आईआईटी-रुड़की के बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के दीपक शर्मा ने कहा, ''नवजातों की उच्च मृत्यु दर बेहद चिंता की बात है, इस चिंता को कम करने के लिए स्वस्थ गर्भ मोबाइल ऐप सभी गर्भवती महिलाओं को वास्तविक समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा और मदद करेगा जिससे हम आशा करते है नवजातों की जान बच सकेगी और माताओं के स्वास्थ्य में सुधार करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
SwasthGarbh App: Technology in India is increasing day by day and changing the way people live their lives. Also tell you Researchers at the Indian Institute of Technology Roorkee (IIT Roorkee) have developed the 'Swasthgarbh' smartphone app to provide antenatal care and medical support during pregnancy to pregnant women.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X