WhatsApp पर ब्लॉक हो रहे हैं नोटिफिकेशन, ये है वजह

iOS 11 अपडेट में एक बग पाया गया है। इस बग ने आईफोन के नोटिफिकेशन सिस्टम को ब्रोक डाउन कर दिया है। इस बग की जानकारी यूजर्स को तब मिली जब उनके वॉट्सएप के नोटिफिकेशन ब्लॉक हो गए। यूजर्स ने बताया कि वॉट्सएप ऐप क्लॉज करने पर उनके पास एक वॉर्निंग मैसेज आ रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अब उनके फोन में वॉट्सएप नोटिफिकेशन नहीं आएंगे। यूजर्स के पास आने वाला मैसेज में ये लिखा होता है, "swiping to close WhatsApp can prevent you from receiving notifications."
ये भी देखें- Samsung के सबसे यूनिक स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें लीक
Softpedia की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को ये नोटिफिकेशन प्रॉब्लम मिड अक्टूबर में आनी शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार कई यूजर्स ने इस नोटिफिकेशन परेशानी के बारे में शिकायत की। कहा जा सकता है कि ऐपल द्वारा जारी किया iOS अपडेट में बग ने वॉट्सएप समेत कुछ ऐप्स का नोटिफिकेशन सिस्टम बंद कर दिया है।
ये भी देखें- गूगल के किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स की परेशानी होगी कम
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐपल को अपने यूजर्स की इस प्रॉब्लम के बारे में पता चल चुका है और जल्द ही कंपनी इस बग प्रॉब्लम को फिक्स करने में लगी हुई है।
ये भी देखें- E-Mails भी हो सकती हैं हैक, ऐसे करें सिक्योर
वहीं, वॉट्सएप की तरह से भी बयान सामने आया है कि इस प्रॉब्लम को जल्द से जल्द ठीक किया जा रहा है। फिलहाल इस बग के फिक्स होने तक यूजर्स के पास एक ही ऑप्शन है कि वॉट्सएप को स्वाइक क्लोज न करें।
ये भी देखें- इस कंपनी ने किया ऐलान, अब अनलिमिटेड प्लान पर मिलेगा कैशबैक
हालांकि ये यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि ये ऐप बैक ग्राउंट में चलता रहेगा और आपके डेटा और बैटरी को खर्च करता रहेगा। लेकिन जब तक ये बग फिक्स नहीं होता है और आप नोटिफिकेश सिस्टम ब्रेक नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं।
ये भी देखें- 1500 रुपए में खऱीदना चाहते हैं 4जी सपोर्ट फीचर फोन, ये हैं बेस्ट 5 ऑप्शन
बता दें कि आईफोन के ओपरेटिंग सिस्टम में बग आना ऐपल की परेशानी की वजह बन सकता है। कंपनी अपने यूजर्स को बग और मैलवेयर से बचाने के दावे भी करती है। अब जल्द ही पता चल जाएगा कि कंपनी कब तक इस बग प्रॉब्लम को खत्म करती है।


Click it and Unblock the Notifications