Home
News

अब भी करते है WhatsApp, Facebook और Instagram यूज तो खाली होने वाली है आपकी जेब!

मेटा आज तीन बेहद लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - WhatsApp, Facebook और Instagram का मालिक है। भविष्य में अपने विज्ञापन व्यवसाय को और आगे बढ़ाने की दृष्टि से, मेटा WhatsApp, Facebook और Instagram में संभावित भुगतान सुविधाओं को जोड़ने के और तरीकों पर विचार कर रहा है।

WhatsApp, Facebook और Instagram यूजर्स की जेब होने वाली है खाली!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Meta जल्द ही पेड यूजर्स के लिए एडिशनल फीचर्स प्रदान कर सकता है। सोशल मीडिया दिग्गज कथित तौर पर WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए "पॉसीबल पेड फीचर्स" पर काम करने के लिए एक नया प्रोडक्ट ऑर्गनाइजेशन स्थापित कर रहा है।
जिसके बाद कुछ फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को मोटी रकम चुकानी होगी। इन सोशल मीडिया साइट्स के पेरेंट कंपनी Meta जल्द ही यूजर्स को पैसे लेकर कुछ फीचर्स ऑफर कर सकता है। इसको लेकर अब कंपनी काम भी कर रही है।

पेड फीचर्स नहीं है फायदेमंद

बहरहाल, यह भी कहा जा रहा है कि मेटा के पेड फीचर्स यूजर्स को उन विज्ञापनों को हटाने में मदद नहीं करेंगे जो प्लेटफॉर्म पर वीडियो और अन्य कंटेंट देखते समय उनके सामने आते है।
अब अगर यह सच है तो यह हम सभी के लिए निराशा के अलावा और कुछ नहीं है। पेड सब्सक्रिप्शन तभी फलदायी लगते है जब विज्ञापनों को हटाया जा सकता है। इस कदम के साथ, मेटा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, स्नैपचैट और टेलीग्राम के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पेड फीचर एंड्रॉइड, iOS और डेस्कटॉप वर्जन जैसे सभी प्लेटफॉर्म के लिए भी उपलब्ध होंगे।

WhatsApp, Facebook और Instagram यूजर्स की जेब होने वाली है खाली!

कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर है पहले से पेड फीचर्स

अन्य कंपनियों के पेड फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को Twitter Blue और Snapchat+ के नाम से सर्विस मिलती है. इन सर्विसेस के तहत कंपनी कई एक्सक्लूसिव फीचर्स क्रिएटर्स को देती है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस कमाल का हो जाता है। अब माना जा रहा है कुछ ऐसे ही फीचर्स मेटा भी अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दे सकता है जिसका यूजर्स से चार्ज वसूला जाएगा।

WhatsApp, Facebook और Instagram यूजर्स की जेब होने वाली है खाली!
 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook, WhatsApp, Instagram to get paid features soon: WhatsApp is setting up a new product organization to work on "possible paid features" for Facebook and Instagram. After which users will have to pay a hefty amount to use some features. The parent company of these social media sites, Meta may soon offer some features to the users by taking money.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X