Home
News

ये कंपनी बंद कर रही है वॉयस कॉलिंग सर्विस, 1 दिसंबर से पहले करालें पोर्ट

By Neha

अगर आप रिलायंस कम्यूनिकेशन (RCom) नेटवर्क यूजह हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। रिलायंस कम्यूनिकेशन अपनी वॉयस कॉलिंग सर्विस 1 दिसंबर से बंद करने जा रही है। इसकी जानकारी टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने दी है। बता दें कि कंपनी पिछले काफी समय से घाटे में चल रही है, जिसके बाद कंपनी ने 31 दिसंबर से आरकॉम की वॉयस कॉलिंग सर्विस बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह सिर्फ अपने ग्राहकों को इंटरनेट प्रोवाइड करने में ही अक्षम है।

ये कंपनी बंद कर रही है वॉयस कॉलिंग सर्विस, 1 दिसंबर से पहले करालें पोर्ट

ट्राई ने अपने एक निर्देश में कहा है कि आरकॉम ने उसे बताया है कि कंपनी वॉयस सर्विस बंद करने जा रही है। ऐसे में 1 दिसंबर 2017 के बाद कंपनी की वॉयस कॉलिंग सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी और यूजर्स वॉयस कॉलिंग नहीं कर पाएंगे। आरकॉम ने कहा कि फिलहाल उसकी 4जी डाटा सर्विस चालू रहेगी।

ये भी देखें- ये कंपनी लाई 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

हालांकि जो यूजर्स कंपनी की डेटा सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वो अपना नंबर किसी और नेटवर्क पर पोर्ट करा सकते हैं। अगर आरकॉम के ग्राहक समय रहते दूसरे नेटवर्क पर अपना नंबर पोर्ट नहीं कराएंगे तो इसके बाद वह रिलायंस नेटवर्क से कॉलिंग नहीं कर पाएंगे।

ये भी देखें- दो दिन तक चलने वाली बैटरी के साथ Nokia 2 के प्री ऑर्डर शुरू

वहीं, ट्राइ ने आरकॉम से कहा कि वह नंबर पोर्ट करवाने का एक भी रिक्वेस्ट कैंसल नहीं करें और ट्राई ने बाकी टेलीकॉम कंपनियों से भी कहा है कि वे 31 दिसंबर से पहले आरकॉम के ग्राहकों का मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी स्वीकार करें।

ये भी देखें- Video: खरीदते ही हाथ से छूटा iPhone X, फोन और मालिक दोनों की हालत खराब

आरकॉम ने ट्राई को बताया है कि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे सर्किल्स में उसकी 2G और 4G सर्विसेज हैं।

ये भी देखें- पीसी या लैपटॉप के बिना फोन से पेनड्राइव में ऐसे ट्रांसफर करें डेटा

वहीं, दिल्ली, राजस्थान, यूपी वेस्ट, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात और कोलकाता जैसे सर्किल्स में 4G सर्विसेज देने के लिए सिस्टेमा श्याम टेलिसर्विसेज के सीडीएमए नेटवर्क को अपग्रेड करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
one of the top populer telecom company in india going to shut voice calls services from December 1st. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X