Lenovo Tab P11 5G Tablet भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है 30,000 रुपये से भी कम

Lenovo Tab P11 5G Tablet: Lenovo अपने डिवाइस के लिए काफी जाना जाता है अब वो मोबाइल तो या लैपटॉप इसके साथ ही Lenovo ने अपना Lenovo Tab P11 5G, जो की पहला 5G टैबलेट है, जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया Android टैबलेट क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 750G 5G चिपसेट के साथ आता है।
Lenovo Tab P11 5G Specifications
Lenovo Tab P11 5G में 11 इंच का 2K (2000x1200 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है, जिसमें काफी मोटे बेज़ल हैं जो की एक अच्छी बात है क्योंकि टैबलेट पर मोटे बेज़ेल्स एक मजबूत पकड़ प्राप्त करने की अनुमति देते हैं। IPS डिस्प्ले डॉल्बी विजन कंटेंट को भी सपोर्ट करता है, इसके साथ ही Lenovo Tab P11 5G एंड्रॉइड 11 के साथ आता है, लेकिन कंपनी Android 12L जल्द प्राप्त करेगा - टैबलेट और फोल्डेबल के लिए Google का कस्टम OS है पर लेनोवो ने आधिकारिक तौर पर इस डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। Lenovo Tab P11 5G Lenovo के इन-हाउस एक्सेसरीज़ जैसे Lenovo Precision Pen 2 स्टाइलस और कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। दोनों एक्सेसरीज अलग से बेची जाती हैं।
टैबलेट डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करता है। रियर कैमरा मॉड्यूल में ऑटो-फोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है और फ्रंट पैनल में ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 20W चार्जिंग के साथ 7700mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 6 और USB-C 3.2 Gen 1 शामिल हैं। लेनोवो का दावा है कि टैब P11 5G 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप वीडियो स्ट्रीमिंग प्रदान करता है।
Lenovo Tab P11 5G Price in India
लेनोवो के अपने पैड 11 प्लस की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, और अधिक प्रीमियम टैब 11 प्रो की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। Lenovo Tab P11 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, और भारत में इसकी कीमत 128GB स्टोरेज के लिए 29,999 रुपये से शुरू होती है। 256 जीबी स्टोरेज संस्करण की कीमत 34,999 रुपये है, और आप इसको लेनोवो स्टोर से टैबलेट खरीद सकते हैं। Lenovo Tab P11 5G को शामिल करने के लिए Lenovo India ने अभी तक अपनी वेबसाइट को अपडेट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








