iOS App से यूजर्स कर सकते है अपना Instagram Account Delete, जानिए कैसे
ये बात हम सभी को पता है कि आप सीधे मोबाइल ऐप से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट ( Instagram Account Delete) नहीं कर सकते थे क्योंकि पहले यह विकल्प उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं था। लेकिन अब इंस्टाग्राम ( Instagram ) आखिरकार यूजर्स को सीधे मोबाइल ऐप से अपना अकाउंट डिलीट करने की अनुमति देता है। पर ऐसा सिर्फ iOS यूजर्स कर सकते है।

Instagram अब iPhone और iPad उपयोगकर्ताओं को IOS App की मदद से अपने Apple Devices पर Instagram App के अंदर से सीधे अपना अकाउंट डिलीट करने की अनुमति देता है । बात करें पहले की तो पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट ( Instagram Account Delete ) करने के लिए डेस्कटॉप या मोबाइल वेब ब्राउजर की मदद लेनी पड़ती थी ।
कैसे करें iOS और iPadOS ऐप्स में से अपना Instagram Account Delete
1. अपने iOS device पर इंस्टाग्राम खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
2. अपनी स्क्रीन के निचले-दाएं कोने में अपना प्रोफ़ाइल आइकन टैप करें।
3. अपनी स्क्रीन के ऊपरी-दाएँ कोने में hamburger icon पर टैप करें।
4. सेटिंग्स पर टैप करें।
5. अकाउंट पर टैप करें।
6. Delete account पर टैप करें।
7. अगली स्क्रीन पूछेगी कि Deactivate or Delete your account,, इस चेतावनी के साथ कि आपका अकाउंट Deactivate करना Temporary है लेकिन इसे Delete करना Permanent है। Delete Account पर टैप करें।

हालाँकि, Instagram आपके अकाउंट को तुरंत नहीं हटाएगा। यदि आप अपना विचार बदलते है, तो आपके पास डिलीट को रोकने के लिए 30 दिन है।
Apple ने पहले 2022 में New App Store Guidelines जारी किए, जिसमें कहा गया था कि Account Creation का समर्थन करने वाले App को भी उपयोगकर्ताओं को अकाउंट को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








