टेक बुलेटिन: टेक की दुनिया का वीकली अपडेट
टेक की दुनिया में क्या हो रहा है, कौन सा नया फोन लांच हो रहा है या फिर जियो फोन की बुकिंग कब श्ुरु हो रही है। हफ्ते भर की खबरें एक साथ पढ़ना चाहते हैं तो आज का टेक बुलिटेन पढ़ना न भूलें।
अगर आप कुछ नया पढ़ना या फिर जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके अपना राय जाहिर कर सकते हैं।
यूज़र्स को ठगने पर TRAI ने IDEA पर ठोका 2.97 करोड़ का जुर्माना
टेलिकॉम रेग्युलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी आइडिया सेलुलर पर 2.97 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ट्राई ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि आइडिया ने अपने ग्राहकों से बीएसएनएल और एमटीएनएल नेटवर्क पर कॉल करने पर अधिक चार्ज लिया था। अब आइडिया इस पैसे को ग्राहकों को लौटा नहीं सकती है, क्योंकि कॉल डिटेल्स का कोई खास रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, इसलिए उसे इन पैसों को टेलिकॉम एजुकेशन ऐंड प्रोटेक्शन फंड में जमा करवाना होगा। आगे पढ़ें...
सैमसंग के वारिस को जेल, कंपनी पर कब्जा जमाने की थी कोशिश
12 सितंबर को आ रहा है iPhone 8, लेकिन इसमें है ट्विस्ट!
साल 2017 में अब तक कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। सैमसंग, वनप्लस, नोकिया जैसे बड़े और पॉपुलर ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर चुके हैं, अब इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च iPhone 8 का इंतजार है। आगे पढ़ें...
डेटा लीक से परेशान सरकार, जल्द जारी करेगी नई गाइड लाइन
Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च, कीमत, फीचर्स और खासियत
सैमसंग ने अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 8 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी नोट 7 का सक्सेसर है और इसे न्यू यॉर्क में आयोजित अनपैक्ड 2017 इवेंट के दौरान पेश किया गया है। आगे पढ़ें...
रिलायंस जियो फोन की बुकिंग, सर्वर एरर से ग्राहक निराश
रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन के लिए बुकिंग आख़िरकार शुरू कर दी गई है। इस फोन को ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइनदोनों तरह से बुक कराया जा सकता है। यदि आप जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं तो आपको फोन के सभी स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। कंपनी ने बुकिंग शुरू होने से पहले ही फोन की जानकारी साईट पर दी थी। यह बुकिंग शाम 5:30 बजे से शुरू हुई है। आगे पढ़ें...
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lamborghini ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Lamborghini ने अब स्मार्टफोन मार्केट में भी एंट्री ले ली है। लैम्बोर्गिनी ने Alpha One नाम से एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत है। बता दें कि Alpha One फोन की कीमत 2,450 डॉलर यानी करीब 1,57,112 रुपए है। फोन कंपनी की वेबसाइट पर सेलिंक के लिए अवेलेबल है। आगे पढ़ें...
UC Browser हो सकता है बैन, भारतीय यूजर्स का डेटा लीक करने का आरोप
लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 5A, हो सकता है आपका अगला स्मार्टफोन?
Android Oreo हुआ लॉन्च, जानें टॉप 7 फीचर्स
लंबे इंतजार के बाद गूगल ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण एंड्राइड O को आखिरकार आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसे ऑफिशियल नाम OREO दिया गया है। बता दें कि इसे गूगल की डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2017 में पेश किया गया था। हालांकि उससे पहले एंड्राइड O का पहला डेवलपर प्रीव्यू 21 मार्च को पेश किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने इसका पब्लिक बीटा वर्जन अपडेट भी लॉन्च किया था। इसका बीटा वर्जन सामने आते ही यूजर्स को इसका बेसब्री से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है। आगे पढ़ें...
Coolpad कूल प्ले 6 डूअल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च
2017-08-26Coolpad का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Cool play 6 भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन चाइना में इस साल मई में लॉन्च किया गया था। कंपनी की मानें तो खास भारत में लॉन्च करने के लिए इस फोन को कस्टमाइज किया गया है। यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। आगे पढ़ें...


Click it and Unblock the Notifications








