Home
News

इन शाओमी स्मार्टफोन पर जल्द ही मिलेगा MIUI 9 अपडेट वर्जन

By Neha

शाओमी ने हाल ही में Xiaomi Mi 5X स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ अपडेट ओएस MIUI 9 भी पेश किया था। MIUI 9 कस्टम ओएस को ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया है, जो कि एंड्राइड 7.0 नौगट पर आधारित है। कंपनी ने घोषणा की है कि सितंबर तक इसे एडोप्टर और डेवलपर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। अगर आप भी शाओमी के स्मार्टफोन यूजर हैं, तो यहां जान लीजिए कि क्या आप उन यूजर्स में शामिल होंगे, जिन्हें ये अपडेट वर्जन मिलेगा।

इन शाओमी स्मार्टफोन पर जल्द ही मिलेगा MIUI 9 अपडेट वर्जन

पढ़ें- Ultimate Ears Wonderboom ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च

शाओमी द्वारा MIUI 9 कस्टम ओएस को ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया है, जो कि एंड्राइड 7.0 नौगट पर बेस्ड होगा। कंपनी ने उन लिस्ट कर दी है, जिन्हें MIUI 9 का अपडेट मिलेगा। कंपनी की लिस्ट के मुताबिक ये सिर्फ MI, Redmi और Note सीरीज स्मार्टफोन को मिलेगा। MIUI 9 अपडेट में स्प्लिट स्क्रीन, इमेज सर्च और लॉक स्क्रीन जैसे खास फीचर्स शामिल हैं।

पढ़ें- BlackBerry KEYone इंडिया में 1 अगस्त को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

शाओमी का कहना है कि Mi 6, Mi 5X और Redmi Note 4X फोन पर MIUI 9 अपडेट over-the-air (OTA) 11 अगस्त से मिलना शुरू होगा। इसके अलावा अन्य शाओमी स्मार्टफोन Mi MIX, Mi Note 2, Mi 5, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi 5c, Mi Max 2, Mi Max, Mi 4S, Mi 4c, Mi Note Pro और Redmi 4X पर भी अपडेट ओएस दिया जाएगा।

पढ़ें- डुअल-डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Meizu Pro 7 और Meizu Pro 7 Plus स्मार्टफोन

कंपनी ने बताया कि MIUI 9 OS का दूसरा डेवलपर फेस 25 अगस्त से रोल आउट होना शुरू होगा। एक बार डेवलपर फेस पूरा होने के बाद कस्टम रोम को सितंबर से पब्लिक के लिए रिलीज कराया जाएगा। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसके रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। MIUI 9 OS में परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन जैसे कई बदलाव मिलेंगे।

पढ़ें- अब 40 फीट दूर से हो सकेगा Iris Scan

एंड्राइड नॉगट 7.0 बेस्ड MIUI 9 OS पर यूजर्स स्पिल्ट विंडो दिया के जरिए फोन में मल्टी टास्किंग कर सकेंगे। इसके अलावा स्मार्ट असिस्टेंट के जरिए यूजर्स आसानी से सर्च कर सकेंगे। हालांकि ये फीचर एंड्राइड मार्शमेलो आधारित MIUI 8 यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Here is the list of Xiaomi smartphones who will get MIUI 9 update. For more update read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X