Home
Social media

फेसबुक का दावा मैसेंजर पर जुड़े 80 करोड़ से अधिक यूजर!

By Agrahi

फेसबुक मैसेंजर से 80 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता जुड़ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में यह आकड़ा 50 करोड़ था। इस तरह फेसबुक मैसेंजर साल 2015 का सबसे तेज वृद्धि करने वाला एप है। वैश्विक अनुसंधान संस्था 'नील्सन' ने यह जानकारी दी। यूट्यूब ने इस अध्ययन में 9.7 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

फेसबुक का दावा मैसेंजर पर जुड़े 80 करोड़ से अधिक यूजर!

फेसबुक मैसेंजर फेसबुक के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय अप्लिकेशन है जोकि प्रति माह 1 अरब फोटो शेयर करता है। नील्सन के अनुसार, "वीडियो से लेकर म्यूजिक एप तक उपयोगकर्ताओं और व्यवसायियों के दिमाग में डिजिटल अग्रणी रहा।" नील्सन के मुताबिक, "साल 2015 में फेसबुक एक बार फिर सबसे अग्रणी स्मार्टफोन एप रहा है। इस साल फेसबुक का उपयोग करने वालों की औसत संख्या 12.6 करोड़ रही है जोकि पिछले साल से आठ गुना अधिक है।"

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए फेसबुक के मैसेजिंग विभाग के अधिकारी डेव मार्कस ने कहा, "हमारी मैसेंजर टीम मैसेंजर को संचार और व्यापार का सर्वश्रेष्ठ माध्यम बनाने की कोशिश कर रही है। हमें खुशी है कि हमने साल 2015 में इस दिशा की ओर अच्छा कदम बढ़ाया।" साल 2015 की तीसरी तिमाही में अमेरिकी ग्राहकों में एंड्रायड उपयोग करने वालों की संख्या 52 प्रतिशत देखी गई जबकि आईओएस इस्तेमाल करने वालों की संख्या 43 प्रतिशत रही। गौरतलब है कि यह निष्कर्ष नील्सन रिसर्च संस्था के मासिक सर्वे पर आधारित है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook has said that more than 80 crore users are using facebook messenger. Last year in November this number was 50 crore.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X