पेटीएम के विजय शेखर शर्मा को मिला एक अजीब मेल, कहा मैं बहुत पैसा कमा सकता हूँ, जानें पूरी खबर
पेटीएम (Paytm) के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अपने स्टार्टअप आइडिया के लिए फंडिंग की मांग करने वाले एक व्यक्ति से प्राप्त एक असामान्य ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ईमेल में उस व्यक्ति ने कहा कि उसने अपने स्कूली जीवन के 18 वर्षों की तुलना में पिछले आठ महीनों में अधिक अध्ययन किया है। उन्होंने समझाया कि उन्होंने सुकरात, अरस्तू और न्यूटन से लेकर बुद्ध और स्वामी विवेकानंद तक सब कुछ पढ़ा है।

ज्ञात हो कि पेटीएम आज भारत में सबसे बड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म में से एक है और इसका इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। Paytm की मदद से हम किसी से पैसे ले सकते हैं और किसी को पैसे भेज भी सकते हैं। साथ ही कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे बिजली बिल का भुगतान करना, इन्स्योरेंस का भुगतान करना इत्यादि।
उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में फोकस और सादगी के नियमों का पालन करते हैं।
"सर में पैसा तो बहुत कमा सकता हूँ, ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस - टेक्सटाइल, टेलीकॉम, रियल एस्टेट, बीयर, अल्कोहल जैसा हजारो स्टील आदि। आज का समय हवा, पानी, दोस्त, परिवार के बाद महत्वपूर्ण है तो पैसा है। मैं बहुत अलग सोचा हूँ," उस व्यक्ति ने अपनी ईमेल में उन्होंने लिखा हैं।
लेकिन इसके बाद आखिरकार यह सामने आया कि उसका लक्ष्य एक खिलौना कंपनी शुरू करना है। "मेरा लक्ष्य है दुनिया में नंबर 1 खिलौने कंपनी (नेक्स्ट लेवल)," बनाना, उन्होंने कहा है।
यह भी कहा है कि उन्होंने पांच बिजनेस पर्सन से संपर्क किया, हालांकि, कोई भी उनकी बिजनेस प्लान को फंडिंग देने के लिए सहमत नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके पास 1 ट्रिलियन डॉलर होते और कोई उनसे इसका 0.01 प्रतिशत मांगता, तो वह उस व्यक्ति को आसानी से फंड कर देते।
उन्होंने आगे कहा, "इंडिया में किसी के पास पैसा ही नहीं है जिसके पास है वो देता नहीं।"
इसके बाद (Paytm) पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया और बहुत ने लाइक और रीट्वीट भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications







