ये कंपनियां लाईं 33 से 193 रुपए तक के इंटरनेट प्लान और फ्री कॉलिंग
टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों प्रतिस्पर्था के दौर से गुजर रही हैं। हर कंपनी दूसरी टेलीकॉम कंपनी से कम कीमत में कोई नया प्लान पेश कर रही है। जियो, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन और रिलायंस ने अपने यूजर्स के लिए इस फेस्टिव सीजन में कई प्लान लॉन्च किए हैं। फेस्टिव सीजन में अपने यूजर्स के लिए इन कंपनियों ने 33 रुपए से लेकर 193 रुपए तक के प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान में टैरिफ से लेकर इंटरनेट ऑफर्स तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी ऑफर्स के बारे में।

वोडाफोन Roam Like Home प्लान-
Roam Like Home प्लान दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। 51 रुपए के इस प्लान में फेस्टिव सीजन में दिल्ली से बाहर ट्रेवल करने वाले 28 दिनों तक टैरिफ प्लान का फायदा ले सकते हैं। इस पैक को किसी भी वोडाफोन स्टोर से या अपने मोबाइल से *444*510# डायल कर एक्टिवेट कराया जा सकता है।
वोडाफोन का 50% कैशबैक प्लान-
वोडाफोन ने अपनी पार्टनर कंपनी इंटेक्स के साथ मिलकर 50 परसेंट कैशबैक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अगर यूजर इंटेक्स 2जी फीचर फोन में 100 रुपए और उससे ज्यादा का इंटरनेट प्लान कराते हैं, तो उन्हें प्लान की वेल्यू का आधा यानी 50 परसेंट कैशबैक कर दिया जाएगा। इस तरह हर महीने 50 रुपये का टॉकटाइम यूजर के अकाउंट में जुड़ेगा और 18 महीनों में कुल 900 रुपये का कैशबैक यूजर पा सकेंगे।
रिलायंस का 33 रुपए का प्लान-
आरकॉम ने 33 रुपए के प्लान से लेकर 193 रुपए तक के प्लान ऑफर किए हैं। ये ऑफर गुजरात में यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं होगा। रिलायंस के 33 रुपए के प्लान की कीमत सर्किल के हिसाब से अलग-अलग होगी। इस प्लान के अंतर्गत 1GB 3G/4G डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर 1 घंटे की वॉयस कॉलिंग फ्री होगी।
रिलायंस का 147, 193 रुपए का प्लान-
रिलायंस ने 147, 193 रुपए का प्लान भी पेश किए हैं। ये हर सर्किल के यूजर के लिए अवेलेबल होगा। 147 रुपए के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GB 3G डाटा मिलेगा। यह प्लान आरकॉम 3G यूजर्स के लिए होगा।


Click it and Unblock the Notifications